नेहा शर्मा बोलीं- मुझे अनन्या पांडे की फिल्में देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है, ....नहीं होते
मुंबई, 28 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग केस में जेल में बंद हैं। वहीं आर्यन के साथ हुई एक पुरानी वाट्सअप चैट सामने आने के बाद एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी एनसीबी के रडार पर आ चुकी हैं। एनसीबी चंकी पाण्डेय की बेटी अनन्या से पूछताछ कर रही है। इस सबके बीच एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने अनन्या पांडे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अभिनेत्री नेहा शर्मा ने कहा कि उन्हें अनन्या पांडे की कोई भी फिल्म देखने में दिलचस्पी नहीं है। उसने यह भी कहा कि अनन्या की फिल्मों का प्रोमो या ट्रेलर उन्हें कभी रोमांचक नहीं लगा।
रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने अपने इंटरव्यू में नेहा शर्मा से पूछा गया कि अनन्या का नाम सुनते ही उनके दिमाग में क्या आता है? इस सवाल के जवाब में नेहा शर्मा ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो कोई बात नहीं आती है, लेकिन मैं बहुत अधिक फिल्में नहीं देखती हूं और मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई फिल्म ऐसी है जिसे मैं देखना चाहती थी क्योंकि मुझे उनकी फिल्म का प्रोमो कभी ऐसा नहीं लगा कि मैं उनकी फिल्म देखने जाऊं।
नेहा ने आगे गकहा "बेशक वो अभी आगे बढ़ रही है। हो सकता है अगले पांच वर्षों में उनकी फिल्मों में कुछ ऐसा होगा जिसे मैं देखना चाहूंगी, लेकिन अभी ऐसा नहीं है ।"
बता दें अनन्या ने टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं अब वो जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ 'लिगर', दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ शकुन बत्रा की और सिद्धांत और आदर्श गौरव के साथ 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications