'जो मुझे खुश देखकर इतने दुखी हो रहे हैं, उनको...' , फालगुनी पाठक को नेहा कक्कड़ ने दिया करारा जवाब

नेहा कक्कड़ का रीमिक्स गाना 'मैंने पायल है छनकाई' को लेकर बवाल मचा हुआ। पहले फालगुनी पाठक ने पोस्ट कर उन्हें खरी-खोटी सुनाई थी। लेकिन अब नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें करारा जवाब दिया है।

मुंबई, 24 सितंबर: सिंगर नेहा कक्कड़ ने फालगुनी पाठक के 90 के दशक का गाना 'मैंने पायल है छनकाई' अपने आवाज में रीमिक्स लॉन्च किया है। जिसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ को जमकर ट्रोल किया। बस फिर क्या था फालगुनी पाठक ने भी ये मौका नहीं छोड़ा और नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया के जरिए जमकर खरी खोटी सुनाई।

नेहा कक्कड़ ने फालगुनी पाठक को दिया जवाब

नेहा कक्कड़ ने फालगुनी पाठक को दिया जवाब

नेहा कक्कड़ का जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो वो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाता है। फैंस उनके गानों पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि उन्हें अपने लेटेस्ट गाने की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही एक बार फिर नेहा कक्कड़ के रीमिक्स मैंने पायल है छनकाई को लेकर हुआ और उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

फालगुनी पाठक ने सुनाई थी खरी खोटी

फालगुनी पाठक ने सुनाई थी खरी खोटी

एक तरफ जहां ट्रोलर्स नेहा कक्कड़ की आवाज का मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं इस बीर मैंने पायल है छनकाई को ऑरिजिनल आवाज देने वाली मशहूर सिंगर फालगुनी पाठक ने भी यह मौका नहीं छोड़ा और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी खोटी सुनाई।

फालगुनी पाठक ने शेयर किए थे स्क्रीनशॉर्ट

फालगुनी पाठक ने शेयर किए थे स्क्रीनशॉर्ट

दरअसल फालगुनी पाठक ने यूजर्स के कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए। यह वो यूजर्स हैं जिन्होंने उनके गाने पर नाराजगी जाहिर की। फालगुनी ने इस यूजर्स के स्क्रीनशॉर्ट शेयर यह जाहिर किया कि उन्हें नेहा कक्कड़ का यह गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया। जिसके बाद अब नेहा कक्कड़ ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

नेहा कक्कड़ बोलीं- 'इस दुनिया में कुछ लोग...'

नेहा कक्कड़ बोलीं- 'इस दुनिया में कुछ लोग...'

नेहा कक्कड़ ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि, 'इस दुनिया में कुछ ही लोगों को इतनी शोहरत नसीब होती है जितनी मुझे मिली। वो भी काफी कम उम्र में। इतनी पॉपुलैरिटी, हिट सॉन्ग, सुपर डुपर हिट टीवी शोज, वर्ल्ड टूर, और बच्चों से लेकर 80-90 साल के बुजुर्ग तक.. और क्या चाहुए। आपको पता है कि यह सब मुझे मेरे टैलेंट, मेहनत और पैशन की वजह से मिला है। आज मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मैं खुद को खुशनसीब समझती हूं'।

फालगुनी पाठक पर नेहा कक्कड़ ने कसा तंज

फालगुनी पाठक पर नेहा कक्कड़ ने कसा तंज

नेहा कक्कड़ यहीं नहीं रूकी उन्होंने एक और इंस्टा स्टोरी शेयर कर लिखा, 'जो मुझे खुश देखकर इतने दुखी हो रहे हैं। आपके लिए मैं सिर्फ सॉरी फील कर रही हूं। आप लोगों को जो भी कहना है कहते रहिए। मुझे कुछ भी साबित करने की कोई जरूरत नहीं है'। नेहा कक्कड़ ने इस पोस्ट के जरिए सीधा फालगुनी पाठक पर निशाना साधा।

ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब

ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब

इसके बाद नेहा कक्कड़ ने एक और इंस्टा स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा कि, 'अगर आपको लगता है कि मुझे ट्रोल करके गालियां देकर आप मेरा दिन खराब कर देंगे तो मैं आपको बता दूं कि मैं गॉड की फेवरेट चाइल्ड हूं। आप मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हैं'।

साल 1999 में रिलीज हुआ था यह गाना

आपको बता दें कि फालगुनी पाठक का गाना मैंने पायल है छनकाई साल 1999 में रिलीज हुआ था। इस गाने ने रातों रात सिंगर को फेमस कर दिया। उस दौर का ये गाना आज भी फैंस के जुबान पर रहता है। फैंस फालगुनी पाठक की आवाज को बेहद पसंद करते हैं। लेकिन नेहा कक्कड़ के इस रीमिक्स से फिलहाल फैंस काफी नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+