तुम तो ठहरे परदेसी गाने पर पति रोहनप्रीत संग नेहा कक्कड़ ने किया मस्त डांस, देखें वायरल वीडियो
मुंबई, 11 अगस्त। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ नया गाना 'साथ क्या निभाओगे' (Sath Kya Nibhaoge) रिलीज किया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नेहा कक्कड़ ओर टोनी कक्कड़ ने अल्ताफ राज के मशहूर गाने को दोबारा रीक्रिएट किया है। जिसको फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।

पति रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टा पर ये वीडियो शेयर किया
इस गाने में एक्टर सोनू सूद और निधि अग्रवाल भी एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे है। इस गाने की उपलब्धि से नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ खूब खुश हैं। नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत सिंह ने इंस्टा पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी पत्नी नेहा और अपने साले टोनी कक्कड़ के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कि नेहा पहले तो रूठ कर चली जाती है और बाद में आकर डांस करने लगती हैं। फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा। इस वीडियो को 10 अगस्त को रोहनप्रीत ने शेयर किया और अब तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल मिल चुके हैं।

'इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले में नेहा नहीं लेगीं हिस्सा
बता दें इंडियन आइडल 12 नेहा कक्कड़ ने बहुत समय पहले ब्रेक लिया है और वो 15 अगस्त को इंडियन आइडल के फिनाले में भी हिस्सा नहीं लेंगी। नेहा ने शो छोड़ने की वजह बताया था कि उन्होंने थोड़े समय के लिए ब्रेक चाहिए था और पति के साथ समय बिताना चाहती थी। हालांकि जब नेहा ने शो छोड़ा तो बताया गया कि शो की शूटिंग कोविड के चलते दमन में हो रही है इसलिए उन्होंने थोड़े समय के लिए ब्रेक लिया है लेकिन मुंबई में शूटिंग शुरू होने के बाद भी वो शो को जज करती नजर नहीं आई। जिसके बाद नेहा ने खुलासा किया कि पर्सनल लाइफ को समय देने के कारण उन्होंने ये ब्रेक लिया है।

नेहा ने इंस्टाग्राम पर कुछ सेलेब्स को किया अनफॉलो
नेहा कक्कड़ न हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ लोगों को अनफॉलो करके प्रसंशकों को अचंभित किया था। नेहा ने कुछ लोगों को अनफॉलो करने के बाद में सोशल मीडिया पर फैन्स को बताया था कि कुछ लोगों से दूरी बनाना चाहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications