राकेश बापट का चल रहा है किसी और से अफेयर? नेहा ने बताया तो शमिता शेट्टी ने दिया ये रिएक्शन
मुंबई, 11 जनवरी: एक्ट्रेस शमिता शेट्टी बिग बॉस-15 में एक मजबूत कंटेस्टेंट बनी हुई हैं और फाइनल के लिए कदम बढ़ रही हैं। शमिता का अभिनेता राकेश बापट के साथ रिलेशन की चर्चा में हैं। इस बीच उनकी दोस्त, सिंगर नेहा भसीन ने उनको राकेश बापट को लेकर कुछ कहा है। नेहा ने उनसे कहा है कि राकेश को कोई नई गर्लफ्रेंड मिल गई है।

वीकेंड का वार में गईं थीं नेहा
शो के वीकेंड का वार एपिसोड में नेहा भसीन शमिता को सपोर्ट करने के लिए गई थीं। नेहा शमिता को लगातार सोशल मीडिया पर भी सपोर्ट कर रही है। वीकेंड का वार एपिसोड में नेहा पहुंचीं तो उन्हों नेहा से राकेश को नई गर्लफ्रेंड मिलने की बात कह दी।

क्या कहा है नेहा ने
नेहा भसीन ने शो में शमिता शेट्टी से कहा, राकेश आपको याद कर रहे हैं लेकिन उसने नई गर्लफ्रेंड बना ली है। इस पर शमिता ने कहा- तू, मेरे को हार्टअटैक मत दे। हालांकि ये नेहा का सिर्फ एक मजाक था। इसके बाद शमिता ने नेहा से कहा कि मैं तुम्हें कभी नहीं भूल सकती।

राकेश ने दी शमिता को शुभकामनाएं
एक्टर राकेश बापट ने ट्विटर पर शमिता शेट्टी को बिग बॉस क के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी को कई लोग विनर मानकर चल रहे हैं। वो काफी शानदार तरीके से खेल रही हैं। बता दें शमिता और राकेश बिग बॉस ओटीटी के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद राकेश कुछ दिनों के लिए बिग बॉस 15 में भी नजर आए। इस दौरान दोनों में काफी प्यार देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications