नेहा भसीन की बीमारी से हुई ऐसी हालत, बयां किया दर्द, कहा- बीमारी ने मेरी जिंदगी ले ली है
Neha Bhasin Health: बिग बॉस ओटीटी की एक्स कंटेस्टेंट और मशहूर सिंगर नेहा भसीन इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पिछले काफी वक्त से वह अपनी बीमारी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
बॉडी डिस्मॉर्फिया का शिकार हैं नेहा भसीन
कुछ महीने पहले ही नेहा भसीन ने बताया था कि वह प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से जूझ रही हैं। इस बीमारी के चलते उनका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले काफी वक्त से वह बॉडी डिस्मॉर्फिया का शिकार भी हैं।

नेहा भसीन ने शेयर किया अपना दर्द
अब नेहा भसीन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हेल्थ को लेकर अपना दर्द लोगों के साथ शेयर किया है। अपने बुरे दौर को याद करते हुए सिंगर ने ये भी बताया है कि वह 10 घंटे कमरे में अकेले बैठकर रोती थीं। हालांकि अब वह खुद को संभालने की कोशिश कर रही हैं और रिकवर भी कर रही हैं।
नेहा ने इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल पोस्ट
आपको बता दें कि नेहा भसीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हेल्थ से जुड़ा एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि वह जब टीनऐज में थीं, उसी वक्त से वह प्रीमेन्स्ट्रुअल डिस्फोरिक डिसऑर्डर (PMDD) से पीड़ित हो गई थीं।
नेहा के शरीर में प्रोजेस्टेरोन की कमी है
वहीं साल 2022 में नेहा भसीन को पता चला था कि उनके अंदर प्रोजेस्टेरोन की कमी है। इस वजह से हर 15 दिन में उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। दरअसल, नेहा भसीन अपने बढ़ते वजन को लेकर भी काफी परेशान रहने लगी हैं।
नेहा भसीन का बढ़ रहा है वजन
नेहा भसीन ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उन्हें किस तरह से ट्रोल किया जा रहा है। नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उनके वजन को लेकर लोग उन्हें काफी खरी खोटी सुनाते हैं। हालांकि वो लगातार पुशअप्स और वर्कआउट के जरिए अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन उनसे ऐसा नहीं हो पा रहा है।
'2022 से दवाओं पर जिंदा हूं मैं'
नेहा भसीन ने पोस्ट में आगे लिखा है- कई साल से हेल्प ले रही हूं। इसके बावजूद मेरी बीमारी ने मेरी जिंदगी ले ली है। मैं खुद को खोती जा रही हूं। साल 2022 से मैं दवाओं पर जिंदा हूं। हालांकि पिछले 20 साल से मैं बिना दवा के ठीक होने की कोशिश कर रही थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
'साल 2024 से मेरा म्यूजिक से भी मन उठ गया था'
नेहा ने पोस्ट में बताया है- साल 2024 से मेरा म्यूजिक से भी मन उठ गया था। मैंने अपने दोस्त और जिंदगी तक खो दी थी। मैंने थेरेपिस्ट को बदला, योग किया और काम तक करना बंद कर दिया था लेकिन मेरी बीमारी ने मेरा पीछा नहीं छोड़ा।
'मेरी एंट्री डिप्रेसेंट दवाएं चल रही हैं'
सिंगर नेहा भसीन ने बताया- मेरा 10 किलो वजन बढ़ गया है। मेरी एंट्री डिप्रेसेंट दवाएं चल रही हैं, जिससे मेरा वजन और तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान लोगों ने मेरी बॉडी शेमिंग भी की। मैं जिम में बैठकर घंटों रोती रहती थी। मैं 10 घंटे तक अंधेरे में अकेले बैठी रहती थी। हालांकि अब मैं इन चीजों से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications