रणबीर की शादी के बाद घर में किसकी चलेगी सास की या बहू आलिया की, वीडियो में देखें नीतू कपूर का जवाब
मुंबई, 18 अप्रैल: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शादी की फोटोज और वीडियोज वायरल हो चुकी है। फैंस भी इस जोड़ी पर अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं। भट्ट परिवार की बेटी अब कपूर खानदान की बहू बनी चुकीं हैं। बहूरानी आलिया का सासू मां नीतू कपूर ने ग्रैंड वेलकम किया है। इस बीच खुद नीतू कपूर ने बताया कि अब घर में बहू के आने के बाद किसकी चलेगी। 'डांस दीवाने जूनियर्स' के सेट पर नीतू कपूर से खुलासा करते हुए बताया कि अब घर पर किसका राज होगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कपूर खानदान की बहू बनीं आलिया
आलिया के कपूर फैमिली में बहू बनकर आने के बाद पूरा परिवार खुश नजर आ रहा है। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर अपनी खुशी कई बार जाहिर कर चुकीं है। ऐसे में जब डांस दीवाने जूनियर्स के होस्ट करण कुंद्रा ने नीतू कपूर से पूछा कि घर पर कौन राज करेगा। सास या बहू, जिसका नेशनल टेलीविजन पर नीतू कपूर ने ऐसा जवाब दिया, जिसका वाीडियो इंटरनेट पर जमकर तैर रहा है।

'घर में किसकी चलेगी...' नीतू कपूर ने दिया जवाब
अपने जमाने की एक्ट्रेस नीतू कपूर काफी खुशमिजाज महिला हैं। उनके बेटे एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में पिछले हफ्ते (14 अप्रैल) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट के साथ फेरे लिए थे। अब शादी के बाद नीतू कपूर काम पर वासपी कर चुकी हैं। नीतू कपूर डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने जूनियर्स' में जज हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक प्रोमो वीडियो में होस्ट करण कुंद्रा ने पूछ लिया कि अब घर में किसकी चलेगी।

होस्ट करण कुंद्रा ने पूछा सवाल
16 सेकंड के इस वीडियो में नीतू कपूर ने शो में बताया कि बहूरानी के आते ही अब घर का माहौल कैसा है। वीडियो में नीतू कपूर को 'सास' और 'स्वैग' के बारे में बात करते हुए देखा जा सकता है, जिस पर करण यह कहकर जवाब देते है कि "सास" आ रही है, क्योंकि "बहू" आ रही है। इस पर नीतू कपूर कहती हैं, 'आ गई है'। करण फिर पूछते हैं, 'घर पर चल किसकी रही है? सास की या बहू की?'

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
करण कुंद्रा के इस सवाल पर जवाब में नीतू कपूर ने कहा, 'खाली बहू की, मैं चाहती हूं कि सिर्फ बहू की ही चले।' नीतू ने एक आदर्श सास की तरह जवाब दिया। आपको बता दें कि 'डांस दीवाने जूनियर्स' एक रियलिटी शो में जज के रूप में नीतू की शुरुआत है। (खबर के अंत में देखें Video)












Click it and Unblock the Notifications