'उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री में की चमची की तरह किया काम' करियर के पीक पर जब ऋषि को दिल दे बैठी थीं नीतू कपूर
एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) वैसे तो इन दिनों अपने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी को लेकर बिजी हैं। इस बीच अपने पति को याद करते हुए उन्होंने अपने करियर को लेकर कई इंस्ट्रस्टिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मैंने कई ऐसी फिल्में की जो मेरी मर्जी से नहीं थी। अपने पति ऋषि कपूर के लिए उन्होंने इन फिल्मों को एहसान बताया। आइए जानते हैं कि सदाबहार अभिनेता जो अब हमारे बीच नहीं हैं, उनकी पत्नी नीतू कपूर के शुरुआती दिन कैसे रहे?

फिल्मों एक्टिंग करते समय मर्जी की परवाह नहीं की
नीतू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। करियर की पीक पर ही वो ऋषि कपूर के साथ शादी करके कपूर खानदान की बहू बन गई थीं। शादी के बाद उनकी लाइफ पूरी तरह से उनके पति ऋषि को डेडीकेटेट था। बाद में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब नीतू कपूर ने कई फिल्मों का खुलासा किया है जो उन्होंने ऋषि कपूर के साथ की थी। नीतू कपूर ने इन फिल्मों को ऋषि के लिए एहसान बताया। कई फिल्मों में अभिनय करते समय उन्होंने अपनी मर्जी की परवाह ही नहीं की।

ऋषि को खुश करने के लिए की फिल्मों में एक्टिंग
एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए कहती हैं कि मैंने कई फिल्में सिर्फ और सिर्फ ऋषि के कहने पर की थीं। इन फिल्मों में उनकी कोई मर्जी नहीं थी। नीतू ने कहा कि वह इसे ऋषि कपूर को खुश करने के लिए कर रही थीं। मैंने उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री में एक चमची की तरह कार्य किया था।

मैं घर नहीं बैठना चाहती
एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस नीतू कपूर ने कहा वे काम करना चाहती हैं। घर पर उन्हें नहीं बैठना। इसलिए वे ट्रे्वेल शूट और टीवी शो करती हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि वे खुद को व्यस्त रखना अधिक पसंद करती हैं। नीतू और ऋषि ने कभी कभी, खेल खेल में, दूसरा आदमी, धन दौलत, रफू चक्कर, जिंदा दिल और अमर अकबर और एंथोनी जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। उन्होंने लव आज कल (2009), दो दूनी चार (2010), और बेशरम (2013) में काम किया। अब नीतू राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जीयो' में दिखाई देंगी।

कुछ अभिनेत्री दो बच्चों की मां नहीं बनना चाहती
एक्ट्रेस ने कहा कुछ ऐसे कुछ अभिनेत्री दो बड़े बच्चों की मां नहीं बनना चाहती। लेकिन मेरे पास वो हैं। ये बच्चे मेरे ऊपर कोई भार नहीं हैं। वे कहती हैं ऋषि ने उनका बहुत सपोर्ट किया। नीतू ने आगे कहा कि वे ऋषि को हर बातें मान लेती थीं। हलांकि उन्हें कई बातें पसंद नहीं होती थीं। उन्हें न चाहते हुए भी कई फिल्मों के लिए हां की। नीतू का कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे पति ऋषि पर एहसान करना चाहती थीं।

डांस दीवाने जूनियर्स का हिस्सा होंगी नीतू कपूर
नीतू डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स का भी हिस्सा होंगी।शे में वो जज की भूमिका निभाएंगी। जूरी पैनल में मर्जी पेस्टनजी और नोरा फतेही के साथ डांस दीवाने जूनियर्स का प्रीमियर कलर्स टीवी चैनल पर 23 अप्रैल को होगा।

नीतू की फिल्म 'जुग जुग जीयो'रिलीज के लिए तैयार
नीतू कपूर सात साल बाद फिर से फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार 'बेशर्म' में ऋषि और उनके बेटे अभिनेता रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। अब उनकी फिल्म 'जुग जुग जीयो' की रिलीज के लिए तैयार हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications