नीतू कपूर दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर हुईं भावुक, फोटो शेयर कर लिखी दिल की बात
मुंबई, 30 नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर के पति और दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया बीमारी के चलते निधन हो गया था। ऋषि कपूर के जाने के बाद मंगवालर को इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें वो ऋषि कपूर के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं । इस फोटो को उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और सैकड़ों प्रशंसकों ने प्यार बरसाया है।

नीतू कपूर को पति ऋषि की याद आई
30 अप्रैल, 2020 को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उनकी और नीतू की शादी को करीब 40 साल हो चुके हैं । नीतू ने आज 30 नवंबर को ऋषि को याद करते हुए अपनी पुरानी फोटो साझा की, जिसमें उन्हें साथ में मोटरसाइकिल पर बैठे और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उसने कैप्शन में बस "जस्ट" लिखा और दिल के इमोजी भी साथ में शेयर किया!KBC 1000 episode: जया बच्चन ने पकड़ा अमिताभ बच्चन का झूठ, कहा-आप ऐसे बिल्कुल अच्छे नहीं....

ऋषि की 69वीं जयंती पर नीतू सिंह ने लिखी थी ये पोस्ट
बता दें 4 सितंबर को ऋषि कपूर की 69वीं जयंती पर नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ बिताए जिंदगी के नायाब पलों की बात की। उन्होंने लिखा था "मैंने NYC में अपने पिछले कुछ दर्दनाक वर्षों के दौरान ऋषि जी से बहुत कुछ सीखा। जब उनका ब्लड काउंट ज्यादा था तो हमने कैसे जश्न मनाया। हमने भोजन किया, खरीदारी की हंसी .. उसकी बीमारी में हम बस घर पर रहे, टीवी देखा और स्वादिष्ट खाना खाया और अभी भी कुछ अद्भुत क्षण इस उम्मीद में थे कि कीमोथेरेपी के अगले दौर में वह बेहतर होगा .. आशा है कि मजबूत होना वही है जो उसने मुझे सिखाया .. हर दिन की कदर प्यार करें.. हम सब आज उसे याद करते हैं! मैं ये कल्पना कर सकती हूं कि वह होते तो अपने 69वें जन्मदिन के लिए कितना उत्साहित महसूस करते! मुझे यकीन है कि वह वहां अपने परिवार के साथ जश्न मना रहे होंगे। जन्मदिन मुबारक हो कपूर साहब।

ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने साथ में की हैं 92 रोमांटिक फिल्में
बॉलीवुड में रोमांटिक हीरो ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 'बॉबी' फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया। सिल्वर स्क्रीन पर ऋषि कपूर को दर्शक साथ देखना पसंद करते थे। यहीं कारण था कि एक दौर था जब प्रोड्यूसर दोनों को फिल्मों में एक साथ लेना पसंद करते थे। वर्ष 1973 से लेकर 2000 के बीच उन्होंने 92 रोमांटिक फिल्में कीं, जिसमें 'बॉबी' 'दीवाना', 'चांदनी', 'सागर', 'प्रेम रोग', 'हिना' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। स्क्रीन पर साथ काम करते हुए और रोमांस करने वाली इस जोड़ी को जल्द एक-दूसरेसे प्यार हो गया और ये शादी के बंधन में बंध गए। नीतू सिंह और ऋषि कपूर ने एक बार अपने इंटरव्यू में खुद कहा था कि हमने साथ में इतनी फिल्में की, हम डबल शिफ्ट में काम करते थे। ऐसे में प्यार तो होना ही था।

आखिरी बार ऋषि कपूर इस फिल्म में आए थे नजर
गौरतलब है कि ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर का पता चला था और 2020 में उनकी मृत्यु हो गई। इलाज के लिए उन्हें नीतू कपूर न्यूयॉर्क भी ले गई और वहां लगभग एक साल तक इलाज चला। इसके बाद ऋषि कपूर सितंबर 2019 में भारत लौटे थे। उन्हें आखिरी बार फिल्म द बॉडी में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications