ऋषि कपूर की 69वीं जयंती पर इमोशनल हुईं पत्‍नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा, शेयर की ये भावुक बात

नई दिल्‍ली, 03 सितंबर। मशहूर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का 4 सितंबर को जन्मदिन है। दिवंगत कलाकार की 69वीं जयंती के अवसर से एक दिन पहले से ही उनके एक्‍टर को याद कर अभी से विश कर रहे हैं। वहीं एक्‍टर का परिवार भी उन्‍हें याद करके बहुत भावुक हो रहा है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और उनकी पत्नी रिद्धिमा कपूर का भी इमोशनल पोस्ट वायरल हो रहा है। ऋषि कपूर की एक्‍ट्रेस पत्नी नीतू कपूर के साथ उनकी बेटी का ये भावुक पोस्‍ट आपकी भी आंखें नम कर देगा।

नीतू कपूर ने लिखी ये भावुक लाइन

नीतू कपूर ने लिखी ये भावुक लाइन

नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक्‍टर के बर्थडे के एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें याद किया। पिता को याद करते हुए रिद्धिमा ने पोस्ट लिखा है। वहीं इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी एक फिल्म से ऋषि की एक तस्वीर साझा की।तस्वीर के साथ एक भावुक लाइन लिखी "हवा के एक तेज झोंके ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।" नीतू ने तस्वीर को कैप्शन के साथ साझा किया, "बस उन दिनों में से एक।"

श्रृषि कपूर की बेटी ने शेयर की ये फोटो

श्रृषि कपूर की बेटी ने शेयर की ये फोटो

रिद्धिमा कपूर ने Instagram स्‍टोरी पर ऋषि कपूर के साथ अपनी बेटी समेरा साहनी को किस करते हुए एक पुरानी फोटो शेयर की है। उसने सफेद दिल इमोजी की एक सीरीज के साथ तस्वीर साझा की।

इस टूटे हुए दिल में रह रहे हैं और हमेशा रहेंगे

इस टूटे हुए दिल में रह रहे हैं और हमेशा रहेंगे

बता दें पिछले साल श्रृषि कपूर की 68वीं जयंती पर रिद्धिमा ने अपने पिता की याद में एक नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'पापा, कहते हैं कि जब आप किसी को खो देते हैं तो आप उसके बिना नहीं रह सकते-आपका दिल बुरी तरह टूट जाएगा! लेकिन मुझे पता है कि आप इस टूटे हुए दिल में रह रहे हैं और हमेशा रहेंगे! मुझे पता है कि आप हम सभी पर नज़र रख रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम उस उन जीवन के आदर्श मूल्‍यों पर जी रह हैं जो आपने हमें सिखाया है! आपने मुझे करुणा का उपहार दिया - मुझे रिश्तों की कीमत सिखाई और मुझे वह इंसान बनाया जो मैं आज हूं! मैं आपको हर दिन याद करती हूं और हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी ! आज और हमेशा आपको मनाते हुए - जन्मदिन मुबारक हो।"

 29 अप्रैल, 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था

29 अप्रैल, 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था

बता दें कैंसर से दो साल से जूझने के बाद 29 अप्रैल, 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया। भारत लौटने से पहले उनका न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था। मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनका निधन हुआ था। अभिनेता के परिवार में उनकी पत्नी, नीतू और बच्चे रिद्धिमा और अभिनेता रणबीर कपूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+