Entertainment News: ‘उमराव जान अदा’ के किरदार में अमेरिका के मंच पर बिहार का नाम रौशन करेंगी नीतू चन्द्र
Neetu Chandra Srivastava News: पटना की बेटी नीतू चन्द्र श्रीवास्तव इन दिनों एक संगीत नाटक "उमराव जान अदा" को लेकर उत्तरी अमेरिका के दौरे पर हैं। यह नाटक मिर्ज़ा हादी रुसवा के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें नीतू चन्द्र श्रीवास्तव "उमराव जान अदा" के किरदार को 10 शहरों में ग्लोबल स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आएंगी।
इसकी घोषणा मीत शाह के ब्लू वेव्स इवेंट्स द्वारा की गयी है, जिसकी जानकारी नीतू चन्द्र श्रीवास्तव ने खुद अपने ऑफिसियल एक्स (ट्विटर) हैंडल से दी। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा कि इस बात की जानकारी साझा करते हुए मैं इसको लेकर बेहद उत्साहित हूं, अब आप सभी लोगों के शुभकामनाओं की ज़रूरत है।

आपको बता दें कि साल 2024 की शुरुआत इस घोषणा के साथ नीतू चन्द्र श्रीवास्तव के लिए धमाकेदार हो रही है। पहली बार बिहार की कोई कलाकार दुनिया के इस बड़े रंगमंच से उमराव जान अदा के किरदार की जीवंत प्रस्तुति देंगी।
आपको बता दें कि वह पहले भी हॉलीवुड में बिहार की प्रतिनिधि कलाकार के रूप में काम कर चुकी हैं। अब उन्हें गोलबल रंगमंच पर अपनी अदाकारी का दिखाने और बिहार और इंडिया को रिप्रेजेंट करने का अवसर मिल रहा है। नीतू चन्द्र श्रीवास्तव ने अपनी रिहर्सल की तस्वीर भी साझा की है।
नीतू चन्द्र श्रीवास्तव ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा कि यह मेरे लिए जितना रोमांचक है, उतना ही नर्वस करने वाला भी है। ऐसे में आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद की जरूरत है। यह आयोजन इसी साल अप्रैल के महीने में अमेरिका के 10 शहरों में होने वाला है।
शो का ड्यूरेशन 2 घंटे 20 मिनट का होने वाला है, हर शहर में 3 शो आयोजित किया जाएगा. इसका रिहर्सल शुरू है और मैं इसमें व्यस्त हूं। वहीं नीतू चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मैं इस प्रक्रिया में शामिल हूं और कड़ी मेहनत कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications