'ऐसे काम के लिए मिला 25 लाख का ऑफर', जब नीतू चंद्रा ने रोते हुए बयां किया अपना दर्द

बाहर से चमकती धमकती बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे राज छुपे हैं, जिनपर एकबार को यकीन करना मुश्किल हो जाए। कुछ ऐसे ही राज बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने मीडिया से चर्चा में खोले हैं।

मुंबई, 14 जुलाई: बॉलीवुड इंडस्ट्री अपने आप में कई तरह के ऐसे राज समेटे हुए है, जो शायद ही बाहर आते हों। कुछ बड़ी घटना घटने पर ही बॉलीवुड से जुड़े ऐसे काले सच सामने आते हैं, जिनपर यकीन करना काफी मुश्किल हो जाता है। बाहर से चमकती धमकती बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे राज छुपे हैं, जिनपर एकबार को यकीन करना मुश्किल हो जाए। कुछ ऐसे ही राज बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने मीडिया से चर्चा में खोले हैं। एक्ट्रेस ने अपनी ऐसी दास्तां शेयर की है, जिसे सुनने के बाद फैंस ने एक्ट्रेस को साहसी और दमदार बताया है।

एक्ट्रेस ने खोला काला राज

एक्ट्रेस ने खोला काला राज

अपनी जर्नी के बारे में शॉकिंग खुलासा करते हुए बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक्ट्रेस नीतू चंद्र ने बताया कि लंबे वक्त तक उनके पास कोई काम नहीं था। तब वे काम ढूंढ रही थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि इस दौरान एक बिजनेसमैन ने उन्हें 25 लाख रुपये के बदले उन्हें अपनी वाइफ बनने का ऑफर दिया था।

बताई 'फेलियर स्टोरी'

बताई 'फेलियर स्टोरी'

अपने फेलियर्स के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस की आंखों से आंसू झलक रहे थे। उन्होंने कहा मेरी स्टोरी एक सक्सेसफुल एक्टर की फेलियर स्टोरी है।

फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड

फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड

बताते चलें कि नीतू चंद्रा ने बतौर प्रोड्यूसर देसवा और मिथिला मखान फिल्में की थीं। इनमें से उनकी एक फिल्म मिथिला मखान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। बड़ी फिल्में करने के बाद भी एक्ट्रेस के पास आज भी कोई काम नहीं है।

एक घंटे के भीतर हुईं रिजेक्ट

एक घंटे के भीतर हुईं रिजेक्ट

अपनी जिंदगी के बारे में एक और बड़ा खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनका ऑडिशन लेने के एक घंटे के भीतर ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया। घटना को याद करते हुए वे बोलीं- डायरेक्टर, काफी बड़ा नाम है, लेकिन मैं नाम नहीं बोलना चाहती।

बिजनेसमैन ने दिया ऑफर

बिजनेसमैन ने दिया ऑफर

अपने मुश्किल वक्त को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मुझसे एक बिजनेसमैन ने कहा था कि वो मुझे 24 लाख प्रति महीने देगा, लेकिन मुझे उसकी सैलरीज वाइफ बनना होगा।

मुझे डर लगता है- नीतू

मुझे डर लगता है- नीतू

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आज मेरे पास न तो पैसा है और न ही काम है। मुझे अब डर लगने लगा है। इतना काम करने के बाद भी मुझे ऐसा लगता है जैसे मेरी यहां किसी को जरूरत ही नहीं है।

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

आपको बता दें कि एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने साल 2005 में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'गरम मसाला' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद नीतू वो 'ट्रैफिक सिग्नल', 'वन टू थ्री', '13 B अपार्टमेंट' और 'ओए लकी लकी ओए' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+