'पैसों के लिए मैंने गंदे रोल किए और फिर...', नीना गुप्ता का करियर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया दर्द
Neena Gupta Panchayat 3: ओटीटी की फेमस बेस लीरीज पंचायत के तीसरे सजीन के रिलीज होने का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पंचायत 3 आगामी 28 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस वेब सीरीज के प्रमोशन में इसमें मौजूद कलाकार कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे करते नजर आ रहे हैं।
'पंचायत 3' को लेकर सुर्खियों में छाई हैं नीना गुप्ता
हाल ही में इस सीरीज में बनराकस की पत्नी के रोल में छाईं सुनीता रजवार ने एक इंटरव्यू में कई बातें लोगों के सामने रखी हैं। वहीं अब नीना गुप्ता ने भी अपने करियर को लेकर कई राज खोले हैं। फिलहाल एक्ट्रेस वेब सीरीज 'पंचायत 3' को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। इस सीरीज में वह एक बार फिर ग्राम प्रधान मंजू देवी के रोल में नजर आएंगीं।

64 साल की नीना गुप्ता सिल्वर स्क्रीन पर कर रही हैं राज
नीना गुप्ता ने साल 1982 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उसके बाद, उन्होंने अपने करियर में खूब काम किया। 64 साल की उम्र में भी, वह सिल्वर स्क्रीन पर राज कर रही हैं। वह अलग-अलग किरदार निभाकर खूब वाहवाही लूटती रहती हैं। आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने दिल्ली के रहने वाले अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की है। वहीं नीना की इकलौती बेटी मसाबा गुप्ता देश की फेमस फैशन डिजाइनर हैं।
'पैसों की खातिर करने पड़े गंदे रोल'
इन सबके बीच एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि उन्होंने पैसों के लिए कई गलत काम किए हैं। शोशा को दिए एक इंटरव्यू में, नीना गुप्ता ने खुलासा किया है कि अपने करियर की शुरुआत में सिर्फ पैसे की जरूरत के चलते उन्हें गंदे रोल करने पड़े थे। नीना गुप्ता ने कहा- जरूरत के हिसाब से ये बदल गया है। पहले ज्यादा पैसे की जरूरत थी तो बहुत बुरे काम करने पड़ते थे। कई बार मैं भगवान से प्रार्थना करती थी कि ये फिल्म रिलीज ही न हो।
'अब गंदे ऑफर को आसानी से ठुकरा देती हूं'
नीना गुप्ता ने आगे कहा- कैसे समय में बदलाव आया और मैं करियर में ऊपर चढ़ने लगी। अब मैं अपनी इच्छा से प्रोजेक्ट को एनालाइज और रिजेक्ट कर सकती हूं। जो स्क्रिप्ट मुझे बहुत अच्छी लगती है, रोल बहुत अच्छा लगता है वो मैं करती हूं। जो नहीं अच्छा लगता वो नहीं करती हूं।
नीना गुप्ता ने कहा- मुझे बोल्ड एक्ट्रेस का टैग मिला था
नीना गुप्ता ने इस इंटरव्यू में एक बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा- मैंने वास्तव में कभी भी कोई ग्लैमरस भूमिकाएं नहीं निभाई हैं और इसके बजाय मुझे ज्यादातर मासूम रोल ही मिले हैं। नीना ने आगे कहा- मेरी सिंगल मां की पहचान को गलत तरीके से प्रेजेंट किया गया, जो अभी भी एक कामकाजी समाज के मानदंडों से परे होने का कलंक है। लेकिन मैंने हार नहीं मानी।












Click it and Unblock the Notifications