नीना गुप्ता ने लगाई झाड़ू, कैफे में पकाया खाना, बॉयफ्रेंड ने मारे थे ताने, स्ट्रगल के दिनों को किया याद

Neena Gupta: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक नीना गुप्ता में अपनी कड़ी मेहनत से आज ये खास पहचान बनाई है। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने इस इंडस्ट्री में एक खास मुकाम भी हासिल किया है। नीना गुप्ता ने अपने जानदार एक्टिंग के करियर में जहां एक तरफ कई यादगार फिल्मों में काम किया है वहीं वह कई टीवी शोज और वेब सीरीजर में भी बेहतरीन अभिनय करती नजर आई हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म मस्त में रहने का को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

हीरोइन बनने के लिए नीना गुप्ता ने लगाई झाड़ू
फिल्म मस्त में रहने का के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने करियर के स्ट्रगलिंग के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि हीरोइन बनने के लिए उन्हें किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। नीना गुप्ता ने कहा- साल 1981 में मैं अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई आई थी। तब मेरे अंदर इतनी हिम्मत नहीं थी कि मैं अकेले मुंबई आ सकूं। मैं बहुत डरती थी।

Neena Gupta

नीना गुप्ता ने लगाया झाड़ू-पोछा
नीना गुप्ता ने आगे बातया- मुंबई में गुजारा करने के लिए मैंने काम ढूंढना शुरू किया। पैसा मांगने में शर्म आती है लेकिन काम में मांगने में नहीं। उस समय फ्री का खाना खाने के लिए मैं पृथ्वी कैफे में भरता बनाती थी। मैंने एनएसडी में भी झाड़ू-पोछा से लेकर हर काम किया है। मुझे किसी भी तरह के काम से कभी कोई शर्म नहीं आई लेकिन मुझे लोगों से पैसे मांगने में शर्म आती है।

नीना गुप्ता ने कहा- बॉयफ्रेंड मारता था ताने
नीना गुप्ता ने कहा- तब मेरा बॉयफ्रेंड मुझे खूब ताने मारता था। वह अक्सर मुझसे कहता था कि शर्म कर...क्या तुम यहां नौकरानी बनने आई हो। बावजूद इसके वह अपने सिगरेट के पैसे मुझसे ही मांगता था। आपको बता दें कि नीना गुप्ता किसी भी मुद्दे पर अस्कर खुलकर बात करती नजर आती हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फेमिनिज्म पर अपनी राय सबके सामने रखी थी।

नीना गुप्ता के अनुसार पुरुष और महिला एक समान नहीं
जानकारी के अनुसार नीना गु्प्ता का मानना है कि पुरुष और महिला कभी एक समान नहीं हो सकते हैं। इसलिए उन्होंने इस मु्द्दे को फालतू बताया था। वहीं नीना गुप्ता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था। हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर नीना गुप्ता का पूरा सपोर्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+