66 की उम्र में नीना गुप्ता ने पहनी ऐसी ड्रेस, लोगों ने उड़ाया मजाक, बोले- अरे औरत कुछ तो शर्म करो
Neena Gupta Trolled: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। उनकी ये फिल्म आगामी 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'मेट्रो...इन दिनों' में नजर आएंगी नीना गुप्ता
वहीं गत 4 जून 2025 को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस इवेंट में फिल्म मेकर्स से लेकर मूवी स्टारकास्ट तक सब लोग शामिल थे। आपको बता दें कि फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी ने एकसाथ काम किया है।

नीना गुप्ता का 66वां जन्मदिन
वहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट से पहले फिल्म की एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने स्टेज पर ही अपना 66वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने अपने स्पेशल डे को अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' की स्टार कास्ट और क्रू के साथ सेलिब्रेट किया था।
नीना गुप्ता की बोल्ड ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा
नीना गुप्ता ने इस खास मौके पर बर्थडे केक भी काटा। इन सबके बीच जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा वो थी नीना गुप्ता की बोल्ड ड्रेस। नीना गुप्ता ने अपनी स्टेटमेंट आउटफिट में खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
'बिस्किट ब्रा' में नजर आई थीं नीना गुप्ता
वहीं नीना गुप्ता को उनकी बोल्ड ड्रेस की वजह से जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में नीना गुप्ता ने वाइट कलर का 'रण काफ्तान' पहना था, जिसके साथ उन्होंने एक गोल्ड कलर की 'बिस्किट ब्रा' पेयर की थी। ये आउटफिट उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के फैशन लेबल, हाउस ऑफ मसाबा से आया था।
रिविलिंग आउटफिट पहनने पर नीना गुप्ता हुईं ट्रोल
-एक तरफ जहां नीना गुप्ता के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड फैशन सेंस की जमकर तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक की आलोचना भी की है। लोग उनके वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- उस औरत को अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए।
-वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- बुढ़ापे में जवानी छाई है। एक दूसरे शख्स ने लिखा है- इस उम्र में सठिया गई है ये औरत। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अपनी उम्र का लिहाज करो, कुछ तो शर्मा करो।












Click it and Unblock the Notifications