Masaba Masaba Season 2: फिर एक बार पर्दे पर लौट रही है मां-बेटी की जोड़ी, जानें किस दिन खत्म होगा इंतजार

‘मसाबा मसाबा’ वेब सीरीज के पिछले सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। दर्शक इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार कर ही रहे थे कि अब इसकी रिलीज डेट सामने आ ही गई है।

मुंबई, 30 जून: नेटफ्लिक्स की पसंदीदा वेब सीरीज में से एक 'मसाबा मसाबा' को लेकर फैंस के लिए खुशखबरी है। इस सीरीज का दूसरा सीजन पिछले काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। वेब सीरीज के पिछले सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता की जिंदगी पर आधारित ये सीरीज साल 2020 में ओटीटी पर रिलीज हुई, जिसे काफी सराहा गया था। दर्शक इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार कर ही रहे थे कि अब इसकी रिलीज डेट सामने आ ही गई है।

Masaba Masaba

नीना और उनकी बेटी की कहानी
बताते चलें कि साल 2020 में नीना गुप्ता और उनकी फैशन डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता की जिंदगी पर आधारित इस सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा था। तब से दर्शकों को दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब दूसरे सीजन की रिलीज की घोषणा के साथ ही एक प्रोमो भी शेयर किया गया है, जिसमें मसाबा प्रेग्नेंसी टेस्ट करती हुईं नजर आ रही हैं। मसाबा के साथ इसमें नीना भी दिखाई दे रही हैं। नेटफ्लिक्स ने 'मसाबा मसाबा 2' का पहला प्रोमो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा, 'क्या मसाबा गुप्ता के पास हमारे साथ शेयर करने के लिए कोई गुड न्यूज है?... हम पता करेंगे। लेकिन हमारे पास आपके लिए एक खुशखबरी जरूर है... मसाबा मसाबा अपने दूसरे सीजन के साथ 29 जुलाई को लौट रहा है।'

काफी एंटरटेनिंग है कहानी
बताते चलें कि ये सीरीज काफी एंटरटेनिंग है। इसमें नीना गुप्ता और मसाबा ने खुद के फिक्शनल किरदारों को बखूबी निभाया है। ये एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसने शुरुआत से ही अपनी जिंदगी में संघर्ष देखा है। मसाबा की कहानी फिल्मी कहानी होने का अहसास देती है। वहीं दूसरे एपिसोड की बात करें, तो इसमें मसाबा को अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक नई चुनौतियों का सामना करते हुए दिखाया गया है।

ये एक्टर्स निभाएंगे मुख्य भूमिका
इस वेब सीरीज का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। इसमें मसाबा और नीना के अलावा नील भूपालम, रयताशा राठौर, कुशा कपिला, करीमा बैरी, बरखा सिंह, राम कपूर और अरमान खेरा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस वेब सीरीज का पहला सीजन देखने के बाद दूसरे सीजन के लिए बेकरार होना एकदम जायज है क्योंकि नीना और उनकी बेटी की स्टोरी ने दर्शकों का दिल जीता है। ऐसे में दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+