भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी को लेकर शॉकिंग खुलासा, पति और शादी का ऐसा सच आया सामने, फोटो ने खोला राज
Neelam Giri: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं। इस समय वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रही हैं। शो में वह कभी मजाक-मस्ती करती नजर आती हैं, तो कभी किसी कंटेस्टेंट संग उनकी कैमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच लेती है।
'बिग बॉस 19' में नज आ रही हैं नीलम गिरी
वहीं शो के होस्ट सलमान खान से डांट मिलने के बाद से नीलम गिरी शो में और भी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन इसी बीच नीलम गिरी की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

नीलम गिरी की शादी और पति को लेकर बड़ा खुलासा
-सोशल मीडिया पर नीलम गिरी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि तस्वीरों में दिख रहा शख्स एक्ट्रेस के पति उपेंदर गिरी हैं।
-तस्वीरों में नीलम गिरी और उपेंदर गिरी को अलग-अलग पोज में देखा जा सकता है। हालांकि इस पर अब तक नीलम गिरी या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
शादी को लेकर शो में नीलम गिरी ने ही ऐसी बात
-दिलचस्प बात ये है कि नीलम गिरी खुद भी बिग बॉस 19 के अंदर शादीशुदा जिंदगी को लेकर इशारा कर चुकी हैं। शो में एक टास्क के दौरान वह कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल से अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात करती दिखाई दी थीं।
-इस बातचीत के दौरान कुनिका सदानंद ने नील गिरी से पूछा था कि क्या उनकी शादी अब भी है या खत्म हो चुकी है? इस पर नीलम ने हिचकिचाते हुए कहा था- समझिए खत्म हो चुकी है। एक इंसान अवसर देते-देते थक जाता है। मुझे स्वाभिमानी लड़के पसंद हैं और जो खुद में स्वाभिमान नहीं रखते, उनके साथ रहना मेरे बस की बात नहीं।
नीलम गिरी का फिल्मी सफर
-नीलम गिरी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में लाने का श्रेय पावरस्टार पवन सिंह को दिया जाता है। वहीं नीलम गिरी और एक्टर प्रवेश लाल यादव की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी चर्चा में रहती है।
-आज के समय में नीलम गिरी अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर भोजपुरी दर्शकों की फेवरिट एक्ट्रेस बन चुकी हैं और अब बिग बॉस 19 के जरिए उन्हें नेशनल लेवल पर भी पहचान मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications