फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के घर-ऑफिस में NCB की छापेमारी, क्रूज जहाज में ड्रग्स पार्टी से जुड़ा है मामला
फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के घर-ऑफिस में NCB की छापेमारी, क्रूज जहाज में ड्रग्स पार्टी से जुड़ा है मामला
मुंबई, 09 अक्टूबर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के बांद्रा इलाके में फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के घर और दफ्तर में शनिवार (09 अक्टूबर) की सुबह छापेमारी की है। एनसीबी ने ये रेड अचानक मारी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इम्तियाज खत्री पर ड्रग बस्ट मामले संलिप्तता का आरोप लगाया है। एनसीबी ने कहा है कि छापेमारी का लिंक क्रूज जहाज में छापेमारी के मामले से जुड़ा है। पहले भी इम्तियाज खत्री पर ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लग चुका है।
Recommended Video

क्रूज जहाज छापेमारी के मामले में ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई से गोवा जाने वाली इसी क्रूज जहाज पर 02 अक्टूबर की रात को हुई छापेमारी के दौरान आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। इम्तियाज खत्री का नाम अचित कुमार की पूछताछ में सामने आया था।
सुशांत के मामले में भी इम्तियाज खत्री पर लगा था ड्रग्स सप्लाई का आरोप
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इम्तियाज खत्री पर ड्रग बस्ट मामले संलिप्तता का आरोप लगाया है। इम्तियाज खत्री मुंबई के एक मशहूर बिल्डर के बेटे हैं। इम्तियाज खत्री के कथित तौर पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से गहरे संबंध हैं। इम्तियाज खत्री पर पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के मामले में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लग चुका है। उस वक्त उनसे पूछताछ भी कई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications