नयनतारा के ख‍िलाफ मद्रास हाई कोर्ट में दर्ज हुआ केस, धनुष ने एक्ट्रेस पर लगाए ऐसे आरोप

Nayanthara and Dhanush Controversy: साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। नयनतारा का नाम बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। खबर है कि नयनतारा और साउथ के फेमस एक्टर धनुष के बीच एक विवाद शुरू हो गया है जो कि धमने का नाम नहीं ले रहा है।

नयनतारा और धनुष के बीच कॉपीराइट के उल्‍लंघन का मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा और धनुष के बीच कॉपीराइट के उल्‍लंघन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भयंकर जुबानी जंग के बाद अब धनुष की टीम ने मद्रास हाई कोर्ट में एक्‍ट्रेस और उनकी डॉक्‍यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्‍ड द फेयरीटेल' के ख‍िलाफ सिविल केस दर्ज कर दिया है।

Nayanthara and Dhanush Controversy

धनुष ने नयनतारा के ख‍िलाफ दर्ज किया केस
'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष की प्रोडक्शन कंपनी ने नयनतारा और उनके पति विग्नेश श‍िवन के ख‍िलाफ ये केस दर्ज किया है, जिस पर हाई कोर्ट ने भी एक्‍ट्रेस को जवाब देने के लिए कहा है।

धनुष की प्रोडक्शन कंपनी ने लगाया ऐसा आरोप
धनुष की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने नयनतारा, विग्नेश और उनकी राउडी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को नामजद किया है। हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि आरोपियों ने नेटफ्लिक्स डॉक्यू-ड्रामा में एक्‍टर की फिल्‍म 'नानुम राउडी धान' के कुछ सीन्‍स का अनुमति लिए बिना ही इस्तेमाल किया है।

नेटफ्लिक्स पर आई डॉक्यूमेंट्री को लेकर शुरू हुआ था विवाद
वहीं एक्ट्रेस नयनतारा का आरोप है कि धनुष ने एक 3 सेकंड के वीडियो के लिए उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की है। उन्होंने एक ओपन लेटर में धनुष को लेकर काफी कुछ कहा था। आपको बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ था जब नयनतारा को लेकर नेटफ्लिक्स पर आई एक डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। ये डॉक्यूमेंट्री गत 18 नवंबर 2024 को रिलीज हुई है।

नयनतारा को जारी किया गया था नोटिस
इस ट्रेलर में 3 सेकंड का जो वीडियो दिखाया गया है वो फिल्म 'नानुम राउडी धान' की शूटिंग के दौरान बनाया गया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर धनुष थे। डॉक्यूमेंट्री में बिना इजाजत इस वीडियो का इस्तेमाल होने की वजह से नयनतारा को नोटिस जारी किया गया था।

कोर्ट ने नयनतारा से मांगा कानूनी नोटिस पर जवाब
धनुष की कंपनी ने इसके साथ ही लॉस गैटोस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी पर भी मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगी है, जिस पर हाई कोर्ट ने मुहर लगा दी है। इसी कंपनी के जरिए ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स भारत में कंटेंट को लेकर निवेश करती है। लॉस गैटोस मुंबई की एक नामी कंपनी है। मद्रास हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की शुरुआती दलीलें सुन ली हैं। वहीं कोर्ट ने नयनतारा को अगली सुनवाई में इस कानूनी नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया है।

नयनतारा और धनुष के बीच दिखी दूरी
इस बीच पिछले हफ्ते ही चेन्नई में एक शादी में नयनतारा और धनुष दोनों शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को खूब नजरअंदाज किया। दोनों ने न तो बात की और न ही साथ बैठे।

'नानुम राउडी धान' के लीड एक्टर और प्रोड्यूसर थे धनुष
आपको बता दें कि साल 2015 में रिलीज हुई तमिल फिल्‍म 'नानुम राउडी धान' में नयनतारा और धनुष लीड रोल में थे। इस फिल्‍म के राइटर और डायरेक्‍टर विग्नेश श‍िवन हैं, जबकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर धनुष हैं। इसी फिल्‍म के सेट पर नयनतारा और विग्नेश की डेटिंग शुरू हुई थी, जिसके बाद जून 2022 में दोनों ने शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+