नवाजुद्दीन सिद्धिकी को नहीं मिलेगी बच्‍चों की कस्‍टडी, एक्‍टर की पत्‍नी आलिया के वकील ने क्‍योंं कही ये बात?

नवाजुद्दीन सिद्धिकी को नहीं मिलेगी बच्‍चों की कस्‍टडी, एक्‍टर की पत्‍नी आलिया के वकील ने क्‍योंं कही ये बात?

nawazudden

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ में लंबे समय से बहुत उथल-पुथल चल रही है। एक्‍टर की पत्नी आलिया सिद्दीकी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक्‍टर की पत्‍नी ने उन पर कई बड़े और चौका देने आरोप लगाए है। इस केस के सुर्खियों में आने के बाद नवाज़ के फैंस ये जानने के लिए बेचैन हैं कि आखिर गलती किसकी है और क्‍या पत्‍नी ने जो आरोप लगाया है वो सच हैं? वहीे अब एक्‍टर की पत्‍नी आलिया के वकील ने दावा किया हे कि नवाजुद्दीन को उनके बच्‍चे की कस्‍टडी नहीं मिलेगी।

Recommended Video

    Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya Siddiqui ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    आलिया के वकील ने नौकरानी का झूठा वीडियो किया था शेयर

    आलिया के वकील ने नौकरानी का झूठा वीडियो किया था शेयर

    बता दें अभी कुछ दिन पहले आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने नवाजुद्दीन की नौकरानी सपना का एक वीडियो शेयर किया था और उसमें दुबई में काम करने वाली नौकरानी ने एक्‍टर पर सैलरी ना देने का आरोप लगाया था और कहां था उसे वेतन नहीं मिला जिस कारण वो लंबे समय से दुबई में फंसी हुई हैं। हालांकि बुधवार को उसी नौकरानी सपना ने सभी दावों को खारिज कर दिया और कहा था कि उसने ये बयान दबाव में आकर दिया था।

    आलिया के वकील ने बच्‍चों की कस्‍टडी को लेकर‍ किया ये दावा

    आलिया के वकील ने बच्‍चों की कस्‍टडी को लेकर‍ किया ये दावा

    इसके बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी के वकील ने उनके बच्चों की कस्टडी को लेकर खुलकर बात की है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बच्चों की कस्टडी पर आलिया सिद्दीकी की वकील ने टाइम्‍स नाउ को दिए इंटरव्‍यू में आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को अपने बच्चों की पूरी कस्टडी नहीं मिलेगी।

    वकील ने बताया क्‍यों नहीं मिलेगा नवाजुद्दीन को बच्‍चों की कस्‍टडी

    वकील ने बताया क्‍यों नहीं मिलेगा नवाजुद्दीन को बच्‍चों की कस्‍टडी

    बदलापुर फिल्‍म एक्‍टर नवाजुद्दीन पहले ही अपने बच्चों की शिक्षा, शोरा और यानि पर चिंता व्यक्त कर चुके हैं। वहीं अब नवाज़ के वकील ने दावा किया है कि "कोर्ट जल्‍द बच्चों की कस्टडी के अलावा एक्‍टर पर उनकी पत्‍नी द्वारा लगाए सभी अरोपोंं से संबंधित सभी मामलों का फैसला करेंगी। इस बीच बच्चे तब तक भारत में अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। मिस्टर नवाज़ुद्दीन को केवल एक प्रदाता होने के आधार पर पूरी कस्टडी नहीं मिल सकती है।"

    नवाजुद्दीन और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज करवाया है घरेलू हिंसा का केस

    नवाजुद्दीन और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज करवाया है घरेलू हिंसा का केस

    बता दें नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पति नवाजुद्दीी सि‍द्धिकी की मां और उनके परिवार वालों पर उन्‍हें घर में प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि उन्‍हें ससुराल में उन्हें खाना दिया जा रहा है और ना ही उन्हें बाथरूम जाने दिया जा रहा है। घर में मुझ पर नजर रखने के लिए हर जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं जिससे 24 घंटे परिवार वालों की उन पर नजर रहे। पत्नी ने यह भी दावा किया कि, एक्टर के घरवाले वकील को भी अंदर आने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। आलिया ने ये आरोप लगाते हुए अपने वकील के माध्‍यम से नवाजुद्दीन और उनके परिवार वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+