'खाने-पीने के लिए मुझे...' पत्नी के बाद अब हाउस हेल्पर ने नवाजुद्दीन पर लगाया गंभीर आरोप, रोते हुए कही ये बात

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। एक तरफ उनकी पत्नी आलिया ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं अब उनकी नौकरानी ने रोते हुए एक दुबई से एक वीडियो शेयर किया है।

nawazuddin siddiqui house help: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की निजी जिंदगी उथल-पुथल मची हुई है। एक्टर की मुश्किलें अब हर दिन बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ उनकी पत्नी आलिया ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही एक्टर और उनकी मां के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी सपना रॉबिन ने रोते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगा एक और आरोप

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगा एक और आरोप

दरअसल, यह वीडियो नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील रिजवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। वीडियो में रोते-बिलखते कह रही हैं कि, वह दुबई वाले घर में बिना-खाए पिए रह रही हैं। नवाज ने उन्हें इस हाल में वहां अकेला छोड़ा हुआ है। सपना ने नवाज पर सैलेरी न देने का भी आरोप लगाया है।

आलिया के वकील ने शेयर किया वीडियो

आलिया के वकील ने शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बच्चे इस वक्त दुबई में रह रहे हैं और उनकी देखभाल के लिए सपना वहां मौजूद हैं। इसके लिए उन्हें मोटी रकम में एक्टर सैलरी भी देते हैं। आलिया के वकील ने इस वीडियो को शेयर कर कई बड़े दावे किए साथ ही उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा।

 बोली- मुझे दुबई में अकेला छोड़ दिया

बोली- मुझे दुबई में अकेला छोड़ दिया

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर आरोप लगाते हुए वकील ने लिखा, 'सपना को गलत हायरिंग करके दुबई भेजा गया था। सरकारी रिकॉर्ड में लिखा है कि सपना एक सेल्स मैनेजर के तौर पर दुबई गई थी, लेकिन दुबई में वो नवाज के घर हाउसहेल्प का काम करती है'। इसके अलावा उन्होंने ये भी दावा किया कि, सपना की हायरिंग के बाद उन्हें सैलरी नहीं दी गई। जब से बच्चे इंडिया लौटे हैं तभी से उनको दुबई वाले घर में अकेला छोड़ा हुआ है।

खाने-पीने तक के लिए कुछ नहीं है

इसके अलावा सपना का आरोप है कि, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वजह से ना वह कुछ खा पा रही हैं और ना ही बिजली का बिल समय पर दिया जा रहा है। उनका कहना है कि, अगर यही हाल रहा तो 2 से 3 दिन में उनको ये घर खाली करना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने रोते-बिलखते गुहार लगाई कि, जल्द से जल्द उन्हें वापस भारत ले जाया जाए।

पत्नी आलिया ने लगाया शोषण का आरोप

पत्नी आलिया ने लगाया शोषण का आरोप

आपको बता दें कि, पिछले दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने नवाज और उनकी मां पर शोषण करने का आरोप लगाया था। दोनों पति-पत्नी की लड़ाई अब कानूनी पछड़ों में उलझ चुकी है। वहीं नवाज का कहना है कि, आलिया उनसे काफी पहले अलग हो चुकी हैं लेकिन अब प्रॉपर्टी और बंगले पर गैरकानूनी रूप से अधिकार जमाना चाहती हैं।

Recommended Video

    Nawazuddin Siddiqui की पत्नी Aaliya Siddiqui ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+