नवाब मलिक ने कंगना को चेताया- केंद्र की वाई प्लस सिक्योरिटी बचा नहीं पाएगी
मुंबई, 24 नवंबर: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि कंगना रनौत कानून तोड़कर कार्रवाई से नहीं बच पाएंगी, भले ही उनके सिर पर केंद्र का हाथ हो। कंगना रनौत के किसान आंदोलन को खालिस्तान से जोड़ने और सिखों पर बेहद ओछी टिप्पणी करने के मामले में हुई एफआईआर को लेकर ये बात कही है। नवाब मलिक ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। जिसने गलत किया है, उसको सजा मिलेगी। कंगना को भी केंद्र की वाय प्लस सिक्योरिटी बचा नहीं पाएगी।

नबाव मलिक बोले- कंगना तो हद कर रही हैं
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने बुधवार को कहा, अभिनेत्री (कंगना रनौत) कभी महात्मा गांधी का अपमान करती हैं तो कभी आजादी को झूठा बताते हुए स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक उड़ाती हैं। अब वो सिख समुदाय को खालिस्तानी और मच्छर कह रही हैं। सिख समुदाय ने उन पर मामला दर्ज कराया है और उस पर कानून अपना काम करेगा और कार्रवाई होगी।

कानून से ऊपर कोई नहीं है
नवाब मलिक ने कहा, सिख समुदाय ने कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जो बहुत प्रासंगिक है। इनको तो महान नेताओं का अपमान करने की आदत हो गई है। हम साफ कर देना चाहते हैं कि राज्य में कानून से ऊपर कोई नहीं है। केंद्र की ओर से उन्हें जो वाई प्लस सुरक्षा दी गई है, वह भी उनकी मदद नहीं कर पाएगी।

सिखों की संस्था ने दर्ज कराया है मामला
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा, सुप्रीम काउंसिल नवी मुंबई गुरुद्वारा जसपाल सिंह सिद्धू और दादर के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के अमरजीत सिंह संधू ने कंगना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने को लेकर उन पर एफआईआर की गई है। इससे पहले महात्मा गांधी को अपमानजनक बातें कहने के लिए भी उन पर मामला दर्ज किया गया था।

क्या कहा है कंगना ने सिखों के लेकर
कंगना रनौत ने किसान आंदोलन को लेकर लिखा था कि ये लोग खालिस्तानी हैं। उन्होंने सिखों को लेकर कहा था कि जिस तरह इनको इंदिरा गांधी ने मच्छरों की पैरों तले कुचल कर मारा था, वही इनका सही इलाज था। इस तरह की भाषा को वेकर सिखों में कंगना के खिलाफ एक गुस्सा है।
Recommended Video












Click it and Unblock the Notifications