रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी संग देर रात मूवी डेट पर निकलीं नव्या नवेली नंदा, फैंस बोले-'क्यूट कपल'
सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के बीच कई दिनों से डेटिंग की खबरें आ रही हैं। इस बीच दोनों को देर रात मूवी डेट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Navya Naveli Nanda Siddhant Chaturvedi: अभिनेता सिद्धांत चतु्र्वेदी और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को लेकर बीते कुछ दिनों से डेटिंग की खबरें आ रही हैं। दोनों को अब तक कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया।
मूवी डेट पर निकले सिद्धांत-नव्या
पिछले कुछ दिनों नव्या और सिद्धांत को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया जा चुका है। इसके बाद अब एक बार इन लव बर्ड्स को मूवी डेट में साथ जाते हुए देखा गया। सिद्धांत चतुर्वेदी को मुंबई में एक मल्टीप्लेक्स के बाहर नव्या नवेली नंदा के साथ स्पॉट किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैजुअल लुक में दिखे एकसाथ
वीडियो में देखा जा सकता है कि, मल्टीप्लेक्स की ओर सिद्धांत और नव्या एकसाथ जा रहे हैं। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। जहां सिद्धांत ने कैजुअल व्हाइट शर्ट और काली पैंट पहनी थी। वहीं नव्या ने व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट पहने बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। वीडियो में दोनों लव बर्ड्स बिना सिक्योरिटी के नजर आए।
Rumoured lovebirds #SidhantChaturvedi and #NavyaNaveli were spotted at a movie date together. pic.twitter.com/kM5ysJiDL1
— HT City (@htcity) June 14, 2023
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में सिद्धांत ने मास्क पहना हुआ है और दोनों साथ में मल्टीप्लेक्स की ओर जाते हुए नजर आए। ये वीडियो 14 जून की देर रात का है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि सिद्धांत और नव्या जल्द ही अपना रिश्ता ऑफिशियल कर सकते हैं। वीडियो पर अब तक फैंस के कई रिएक्शन आ चुके हैं। कई लोगों ने दिल और आग की इमोजी कमेंट की है।
कई बार साथ में हुए स्पॉट
बता दें कि, नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतु्र्वेदी को सबसे पहले एकसाथ करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में देखा गया था। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते हुए नजर आए। इसके बाद हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया। खबरों के मुताबिक, दोनों साथ में टाइम स्पेंड करने गोवा गए थे।












Click it and Unblock the Notifications