'नव्या के शो में ऐश्वर्या को बुलाओ' अगस्त्य नंदा के बाद अब पॉडकास्ट में एक्ट्रेस आएंगी नजर? फैंस ने की डिमांड

What The Hell Navya Podcast: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों नव्या अपने पॉडकास्ट शो व्हाट द हेल नव्या सीजन 2 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही के एपिसोड में उनके छोटे भाई अगस्त्य नंदा शो में नजर आए।

बता दें कि, नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो में अक्सर उनकी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन नजर आती हैं। लेकिन अपकमिंग एपिसोड में उनके भाई अगस्त्य भी नजर आएंगे। जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। अब प्रोमो जारी होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। फैंस कमेंट कर शो में ऐश्वर्या राय को बुलाने की डिमांड कर रहे हैं।

Aishwarya Rai

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में अगस्त्य नंदा अपनी नानी जया बच्चन, मां श्वेता बच्चन और बहन नव्य नवेली के साथ खूब सारी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। शो में परिवार के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिली। अब इस पॉडकास्ट के कमेंट सेक्शन में लोगों ने डिमांड की अब ऐश्वर्या राय को शो में बुलाया जाए ताकि उनकी परिवार के साथ बॉन्डिंग देखने को मिले।

'व्हाट द हेल' पॉडकास्ट में कमेंट कर कई फैंस ने जहां अगस्त्य नंदा को अभिषेक बच्चन की कॉपी बताया। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, शो में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को साथ में बुलाएं। एक ने लिखा, मैं इस पॉडकास्ट में चाहता हूं कि जया के साथ ऐश्वर्या राय भी दिखे। एक ने लिखा, 'पॉडकास्ट में ऐश्वर्या राय को देखना चाहते हैं।'

फैंस की इस डिमांड से साफ जाहिर हो रहा है कि लोग शो में ऐश्वर्या राय की बच्चन परिवार के साथ बॉन्डिंग देखना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि बच्चन परिवार में काफी मतभेद चल रहे हैं। जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने अपना ससुराल छोड़ दिया और वह अपने मायके में बेटी आराध्या के साथ शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि बाद में खुद बच्चन परिवार ने साथ आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+