अमिताभ बच्चन की नातिन ने भोपाल की सड़कों पर खाई चाट पापड़ी, सादगी देखकर बोले फैंस- नव्या आप बहुत...

नव्या नंदा बेहद सिंपल हैं और उनकी यही सिंपलीसिटी फैंस को खूब भाती है। अकसर नव्या को बिना मेकअप और एकदम सिंपल लुक में देखा जाता है। इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ, जब भोपाल की सड़कों पर नव्या चाट पापड़ी का मजा लेती दिखीं।

Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की लाडली नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों भोपाल की सैर पर हैं। भोपाल की सैर करते हुए नव्या ने वहां के चाट पापड़ी का भी खूब लुत्फ उठाया है और इस बात की गवाही उनकी खूबसूरत तस्वीरें दे रही हैं। नव्या ने भोपाल की सैर करते हुए वहां सड़कों पर स्ट्री फूड खाया और कई दुकानों की भी तस्वीरें लीं। आउटिंग के लिए नव्या ने एकदम सिंपल लुक रखा हुआ था, जिसमें उन्होंने व्हाइट टी शर्ट, ऑफ व्हाइट पैंट और ब्लैक कार्डिगन पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने एक छोटा सा बैग भी कैरी किया हुआ था। नव्या की ये तस्वीरें और उनकी सिंपलिसिटी लोगों को खूब पसंद आ रही है और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं।

बेहद सिंपल हैं नव्या

बेहद सिंपल हैं नव्या

नव्या नंदा बेहद सिंपल हैं और उनकी यही सिंपलीसिटी फैंस को खूब भाती है। अकसर नव्या को बिना मेकअप और एकदम सिंपल लुक में देखा जाता है। इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ, जब भोपाल की सड़कों पर नव्या चाट पापड़ी का मजा लेती दिखीं। अपनी एक तस्वीर में वे बाहर स्टूल पर बैठकर चाट खाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नव्या की क्यूटनेस और सादगी पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

एक तस्वीर में नव्या सड़क किनारे बाल बनवाती भी नजर आईं। मिरर सेल्डी में देखा जा सकता है कि नव्या रोड साइड पर किसी स्टॉल पर कुर्सी पर बैठी हैं और पीछे एक महिला उनके बालों में कुछ करती दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल के मार्केट के कुछ ग्लिम्प्स अपने फैंस को दिखाए हैं।

मां के साथ-साथ यूजर्स ने किए कमेंट्स

मां के साथ-साथ यूजर्स ने किए कमेंट्स

पोस्ट पर रिएक्टर करते हुए श्वेता बच्चन ने लिखा, नव्या!!!! वहीं अनन्या पांडे ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया। एक यूजर ने कहा कि नव्या तुम बहुत अच्छी बच्ची हो। इतनी अच्छी तरह से पली-बढ़ी हो और फिर भी कितनी रियल दिखती हो। तुम स्वीटहार्ट हो। नव्या हमेशा कुछ इंटेलिजेंट ही करती है।

नानी के बेहद करीब हैं नव्या

नानी के बेहद करीब हैं नव्या

हाल ही में नव्या ने अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ मिलकर अपना पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या शुरू किया। तीनो महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में बात करती हैं। अपनी बातचीत में वे अकसर साफ रही हैं।

इस एक्टर संग जुड़ा था नाम

इस एक्टर संग जुड़ा था नाम

नव्या की बात करें, तो वे बिजनेसमैन निखिल नंदा की बेटी हैं। उनका एक भाई अगस्त्य नंदा भी है। नव्या को फैंस बेहद पसंद करते हैं। नव्या के रिलेशनशिप की बात की जाए, तो बीते दिनों एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ खूब जुड़ा था। हालांकि, दोनों ही इस बारे में बात करने को लेकर अकसर मीडिया से बचते नजर आए।

जया बच्चन ने दी थी एडवाइज

जया बच्चन ने दी थी एडवाइज

नव्या अपनी नानी जया बच्चन और नाना अमिताभ बच्चन के काफी क्लोज हैं। बीते दिनों जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या से उनके पॉडकास्ट पर बात करते हुए काफी बोल्ड रिलेशनशिप एडवाइज दी। उन्होंने बताया था कि किसी भी रिश्ते में फिजिकल रिलेशनशिप होना जरूरी है। कोई भी रिश्ता सिर्फ प्यार और फ्रेश एयर से नहीं चलता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+