फेमस एक्ट्रेस Navnindra Behl का निधन, 76 की उम्र में कैसी गई जान? कोविड-19 ने ले ली थी पति की जान
Navnindra Behl Death: टीवी और फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि फेमस एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का निधन हो गया है। टीवी के पॉपुलर सीरियरल 'इश्कबाज' (Ishqbaaaz) में दादी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस ने 76 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
नवनींद्र बहल की हुई मौत
आपको बता दें कि नवनींद्र बहल के यूं चले जाने से थिएटर, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके बेटे और फिल्ममेकर कानू बहल (Kanu Behl) ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी दी है और भावुक पोस्ट लिखकर अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बेटे कानू बहल का मां के लिए इमोशनल पोस्ट
-कानू बहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा है- मेरी टाइटन, मेरा विश्वास, मेरा प्यार, मेरी मार्गदर्शक, मेरी गुरु, मेरा दिल। अलविदा मां। जब तक तुम मुझे दोबारा जन्म न दो। मेरी आंखें हमेशा तुम्हारी उस मुस्कान, तुम्हारी प्यारी हंसी और तुम्हारी उत्सुक आंखों को याद करती रहेंगी। मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए धन्यवाद।
-कानू बहल के इस पोस्ट पर बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) समेत कई कलाकारों और फैंस ने शोक व्यक्त किया है।
पति ललित बहल का भी हो चुका है निधन
-आपको बता दें कि नवनींद्र बहल के पति फेमस एक्टर और निर्देशक ललित बहल (Lalit Behl) थे। साल 2021 में दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के कारण उनका निधन हो गया था। दोनों पति-पत्नी लंबे समय तक थिएटर और सिनेमा की दुनिया से जुड़े रहे और कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
-नवनींद्र बहल का एक्टिंग से रिश्ता बचपन से ही जुड़ गया था। बताया जाता है कि उन्होंने महज 3 साल की उम्र में स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने थिएटर, फिल्मों और टीवी, तीनों माध्यमों में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
फिल्मों में भी निभाए यादगार किरदार
नवनींद्र बहल ने कई चर्चित फिल्मों में मजबूत भूमिकाएं निभाई थीं। उन्होंने 'माचिस', 'ओय लकी लकी ओय' और 'क्वीन' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया था। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स जैसे 'द गुरु' और 'द प्राइड' में भी काम किया था।
टीवी पर 'दादी' के किरदार से मिली घर-घर पहचान
टीवी की दुनिया में नवनींद्र बहल को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी सीरियल 'इश्कबाज' (Ishqbaaaz) और 'दिल बोले ओबेरॉय' (Dil Boley Oberoi) में दादी के किरदार से मिली थी, जहां उन्होंने अभिनेता मकुल मेहता (Nakuul Mehta) की दादी का रोल निभाया था। इसके अलावा वह 'विजी' और 'सदा-ए-वादी' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आई थीं।
इंडस्ट्री ने खोया एक अनुभवी कलाकार
नवनींद्र बहल के निधन से मनोरंजन जगत ने एक अनुभवी और समर्पित कलाकार को खो दिया है। थिएटर से लेकर टीवी और फिल्मों तक उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications