कपिल शर्मा शो में लौटेंगे नवजोत सिंह सिद्धू? अर्चना को लेकर रखी ऐसी शर्त, बोले-'वापस आऊंगा लेकिन...'
Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा के करियर का अहम हिस्सा रहे हैं। जब कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत की थी, तब नवजोत सिंह सिद्धू उनके साथ थे। दोनों की दोस्ती 2007 से है, और हाल ही में कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो के एक नए एपिसोड में सिद्धू की शानदार वापसी ने दर्शकों को खुश कर दिया।
नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल के शो का हिस्सा थे, लेकिन 2019 में उन्होंने शो छोड़ दिया था। अब पांच साल बाद वह कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंचे और इस एपिसोड में कपिल ने सिद्धू से पूछा कि क्या वह अगले सीजन में शो में वापस आएंगे? ऐसे में सिद्धू ने एक शर्त रखी, जिसे सभी ने स्वीकार किया।

कपिल शर्मा ने जैसे की नवजोत सिंह सिद्धू को शो में वापस लौटने के लिए कहा तो वह खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि, 'आज का दिन मेरे जीवन के सबसे खास दिनों में से एक है। यह शो सिर्फ कपिल का शो नहीं है, ये पूरे देश का शो है। भगवान ने इसे बनाया है, ये एक गुलदस्ता है। मरने से पहले मैं अर्चना के साथ इन सभी फूलों को फिर से एक साथ देखना चाहता हूं, मैं वाकई ऐसा चाहता हूं।'
इसके बाद कपिल शर्मा ने कहा, 'फूल तो सभी यहां हैं लेकिन हमारे गमले के बगैर। और गमला हमारे लिए आप ही हैं। आपको अगले सीजन में वापस आना चाहिए।' इसके बाद कपिल शर्मा ने मौजूदा फैंस से पूछा कि क्या वह नवजोत सिंह सिद्धू को अगले सीजन में देखना चाहते हैं? सभी फैंस ने हामी भरी और कहा कि वह चाहते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू शो में फिर वापसी करें।
फैंस का ऐसा रिएक्शन देखकर सिद्धू ने कहा कि वह अगले सीजन में तभी आएंगे अगर अर्चना उनके साथ बगल में बैठें। उन्होंने कहा, 'मैं तब वापस आऊंगा जब वह मेरे बगल में बैठेंगी।' अब नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान से फैंस काफी खुश हो गए हैं। देखना होगा कि वह क्या फैंस की ये डिमांड सच में पूरी करेंगे या नहीं।
बता दें कि, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' के इस सीजन में अब तक सैफ अली खान, आलिया भट्ट, करण जौहर, जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर जैसे कई स्टार्स आ चुके हैं। नया एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स इंडिया पर आता है।
ये भी पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो अश्लील है', कॉमेडियन पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- Kapil तो अनकल्चर्ड है












Click it and Unblock the Notifications