नेशनल अवॉर्ड विनर सुदीप्तो सेन की 'चरक' पहुंची विदेश, इस देश में होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर
Sudipto Sen New Film: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुदीप्तो सेन, जिन्होंने 2023 में फिल्म 'द केरला स्टोरी' से सुर्खियां बटोरी थीं। अब एक नई और बहुप्रतीक्षित परियोजना लेकर तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म 'चरक' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने जा रही है। जिसके साथ इसके प्रीमियर की तारीख सामने आई है।

इस फि्लम का वर्ल्ड प्रीमियर अक्टूबर 2025 में पेरिस में होगा। सुदीप्तो सेन की यह फिल्म उनके नए प्रोडक्शन हाउस सिपिंग टी सिनेमा (STC) के तहत बनाई गई है। 'चरक' STC की पहली फीचर फिल्म है, जो प्रतिष्ठित गंगा सुर सीन फिल्म फेस्टिवल, पेरिस में विश्व स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी। फिल्म का भारत और विदेशों में थियेट्रिकल रिलीज दिसंबर 2025 में प्रस्तावित है।
विश्वास और अंधविश्वास की कहानी
'चरक' एक हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसकी जड़ें भारतीय लोककथाओं में हैं। फिल्म की कहानी विश्वास और अंधविश्वास के बीच की बारीक रेखा को दर्शाती है। अपनी पिछली फिल्मों की तरह, इस बार भी सुदीप्तो सेन एक गहरी, विचारोत्तेजक और इमोशन से भरपूर कहानी लेकर आ रहे हैं।
इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर भी नजर
सिर्फ 'चरक' ही नहीं, सुदीप्तो सेन और उनका प्रोडक्शन हाउस STC अब वैश्विक स्तर पर भी कदम बढ़ा रहे हैं। नवंबर 2025 में, STC 2026-2027 के लिए अपनी आगामी फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा करेगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सहयोग से बनी परियोजनाएं शामिल होंगी।
'द केरला स्टोरी' से मिली पहचान
2023 की फिल्म 'द केरला स्टोरी' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की, बल्कि 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (फीचर) का सम्मान भी मिला। इसके बाद से ही दर्शकों की नजर उनके अगले प्रोजेक्ट पर थी। हालांकि इस फिल्म की अभी तक सिनेमा रिलीज के तारीख सामने नहीं आई है। देखना ये भी है कि फिल्म सिनेमाघरों में अगर रिलीज होती है, तो बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। क्योंकि उनकी बस्तर द नक्सल स्टोरी ने भी अच्छी कमाई नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications