नताशा-हार्दिक पांड्या के तलाक को लेकर अबतक की सबसे बड़ी अपडेट, एक्ट्रेस की नई इंस्टा पोस्ट ने खोल दी हकीकत

Natasa Stankovic and Hardik Pandya: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के तलाक की खबर ने खूब हंगामा मचा रखा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है जबकि लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं।

नताशा-हार्दिक को लेकर लोगों में जगी नई उम्मीद
इन सबके बीच, नताशा लगातार इंस्टाग्राम पर कई तरह के अपडेट्स शेयर कर रही हैं और लोगों को कुछ मिक्स हिंट्स भी दे रही हैं। बीते दिन तो नताशा ने तलाक की खबर पर हिंट दिया था लेकिन रात होते-होते उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे हार्दिक पांड्या के फैंस के मन में उम्मीद जगी है। दरअसल नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या के साथ शादी और वैलेंटाइन सहित कई फोटोज वापस रि-स्टोर कर ली हैं।

Natasha stankovic

नताशा ने हार्तिक संग तस्वीरों को किया रिस्टोर
नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति हार्दिक पांड्या के साथ अपनी सभी रोमांटिक तस्वीरों को रिस्टोर कर लिया है, जिनमें वेलेंटाइन डे और उनकी शादी जैसे खास पलों की तस्वीरें भी शमिल हैं। नताशा के इस कदम से फैंस काफी खुश हो गए हैं। लोग कपल की तस्वीरों को एक साथ वापस देखकर राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि फोटोज के गायब होने से लेकर दोबारा रि-स्टोर करने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

तलाक की खबरों के बीच नताशा का रिएक्शन
तलाक की अफवाहों ने तब जोर पकड़ लिया जब नताशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति हार्दिक का सरनेम 'पांड्या' हटा दिया था और अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। इस बीच, हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने अपने बेटे और हार्दिक और नताशा के बच्चे अगस्त्य के साथ खेलते हुए एक दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की थी। दिल वाले इमोजी के साथ नताशा ने उस पर कमेंट भी किया था।

नताशा पर धोखा देने का लग रहा है आरोप
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या से अलग होने को लेकर क्रिकेटर के फैंस उनकी पत्नी नताशा पर धोखा देने का आरोप लगा रहे थे। इसी बीच नताशा स्टेनकोविक का नाम अलेक्सजेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा था। हार्दिक पांड्या से अलग होने की खबर फैलने के बाद से नताशा को कई बार अलेक्सजेंडर एलेक्स के साथ देखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+