नताशा-हार्दिक पांड्या के तलाक को लेकर चौंकाने वाला अपडेट, एक्ट्रेस के वीडियो ने उड़ाए सबके होश

Natasa Stankovic Video: एक्ट्रेस-मॉडल नताशा स्टेनकोविक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई हपई हैं। नताशा और उनके पति भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के अलग होने की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं लेकिन कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है।

नताशा स्टेनकोविक का नया वीडियो वायरल
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या में से किसी ने भी ऑफिशियली न तो तलाक की खबरों को मना किया है और न ही हां कहा है। तलाक की खबरों के बीच नताशा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वो एक मुश्किल परिस्थिति से गुजर रही हैं।

hardik pandya

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं नताशा
वहीं दूसरी तरफ इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या के लिए कोई पोस्ट शेयर न करने की वजह से लोग उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई भी बात शेयर नहीं कर रही हैं।

वीडियो में नताशा ने की है लॉस्ट होने की बात
हाल ही में नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लॉस्ट होने की बात कही है। इस वीडियो में नताशा कहती हैं- मैं कुछ ऐसा पढ़ने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं जिसे आज मुझे सुनने की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसीलिए मैं अपने साथ कार में बाइबल लेकर आई थी क्योंकि मैं इसे आप सभी को पढ़कर सुनाना चाहती थी।

'गॉड ही है जो तुम्हारे आगे चलता है और तुम्हारे साथ रहेगा'
नताशा ने आगे कहा- बाइबल में लिखा है, गॉड है जो तुम्हारे आगे चलता है और तुम्हारे साथ रहेगा, वह तुम्हें कभी नहीं छोड़ेगा। डरो मत या निराश मत हो। जब भी हम किसी खास परिस्थिति से गुजर रहे होते हैं तो हम निराश, दुखी और अक्सर खोए हुए से हो जाते हैं। लेकिन ईश्वर आपके साथ है।

'ईश्वर ने सबके लिए एक योजना बना रखी है'
नताशा ने कहा- ईश्वर इस बात से हैरान नहीं है कि आप अभी किस दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि उनके पास पहले से ही एक योजना है। नताशा की इस वीडियो के बाद से फैंस को लग रहा है कि वो अपनी लाइफ के बारे में ही लोगों को बता रही हैं।

नताशा को किया जा रहा है ट्रोल
इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद नताशा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं। नताशा की इन फोटोज पर लोग कमेंट्स कर रहे थे और उनसे पूछ रहे थे कि उन्होंने अपने पति हार्दिक पांड्या के लिए पोस्ट शेयर क्यों नहीं किया। हार्दिक ने इंडिया को जिताने के लिए इतनी मेहनत की है, फिर नताशा ने उनको बधाई क्यों नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+