हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नए प्यार की तलाश में हैं नताशा, बोलीं-'सही समय पर सही कनेक्शन...'
Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का पिछले साल 2024 में तलाक हो गया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर अपने अलग होने की घोषणा की थी। अब नताशा ने खुलासा किया है कि वह दोबारा प्यार पाने की तलाश में हैं, और मानती हैं कि सही व्यक्ति से मुलाकात सही समय पर खुद ही हो जाती है।
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नताशा स्टेनकोविक ने अपने हाल ही में मनाए गए जन्मदिन के बारे में बात की। उन्होंने इसे खास और यादगार दिन बताया। नताशा ने कहा कि दिन में उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य के साथ अच्छा समय बिताया और शाम को करीबी दोस्तों के साथ एक छोटी सी पार्टी की। उन्होंने कहा कि उनका पूरा दिन प्यार और खुशी से भरा रहा।

साल 2024 के बारे में बात करते हुए नताशा ने कहा, "पिछला साल चुनौतियों से भरा था और मैं इसके लिए आभारी हूं। हम चुनौतियों से गुजरते हुए ज्यादा समझदार होते हैं और मुझे यह पसंद है। मुझे कई तरह के अनुभव मिले। मैं प्यार में पड़ने के खिलाफ नहीं हूं। मैं लाइफ में जो भी आए उसे एक्सेप्ट करना चाहती हूं। मेरा मानना है कि सही समय आने पर सही रिश्ते अपने आप बनते हैं।"
ये भी पढ़ें: हार्दिक-नताशा के तलाक की असली वजह सामने आते ही खुला ऐसा राज, Natasa के पोस्ट ने मचाया हंगामा
प्यार को लेकर नताशा की सोच
नताशा ने बताया कि अब हार्दिक से तलाक के बाद वह नए प्यार के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं प्यार में पड़ने से हिचकिचाती नहीं हूं। मैं जीवन में आने वाली चीजों को अपनाना चाहती हूं। मेरा मानना है कि सही समय पर सही कनेक्शन अपने आप बन जाता है।"
नताशा ने आगे कहा कि उनके लिए किसी भी रिश्ते में विश्वास और समझ जरूरी है। वह प्यार को अपनी जिंदगी का एक खूबसूरत हिस्सा मानती हैं, लेकिन वह चाहती हैं कि यह उनकी यात्रा को और बेहतर बनाए। उन्होंने कहा, मैं रिश्तों को अहमियत देती हूं जो कि समझ और विश्वास पर टिके।
हार्दिक और नताशा की अलग होने की घोषणा
18 जुलाई को नताशा स्टैंकोविक और हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त बयान जारी कर अपनी शादी के चार साल बाद अलग होने की खबर दी। उन्होंने इसे एक कठिन फैसला बताया था। साथ ही, उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की और कहा कि वे अपने बच्चे को प्यार साथ मिलकर देना चाहते हैं। हालांकि दोनों का तलाक क्यों हुआ था इसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya को सरेआम जोड़ने पड़े थे हाथ, मांगी थी माफी, आपत्तिजनक बयान ने देश में मचा दिया था बवाल












Click it and Unblock the Notifications