हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा को फिर हुआ प्यार! बताया किसे करती हैं पसंद, सोशल मीडिया पर मची सनसनी
Natasa Stankovic Post Viral: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का हाल ही में उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक हुआ था। जिसके बाद से एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सुर्खियों में रहती हैं। अब पहली बार उन्होंने हिंट दिया है कि हार्दिक से तलाक के बाद कौन पसंद आया है।
नताशा अक्सर हार्दिक से तलाक के बाद अपने डेटिंग अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिन एक्ट्रेस का नाम मशहूर ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया से जोड़ा गया था। हालांकि नताशा ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब नताशा अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुकी हैं, एक्ट्रेस का पोस्ट देख ऐसा लग रहा है कि अब उन्हें कोई पसंद आ गया है।

दरअसल, नताशा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें लिखा, 'अगर मैं गाड़ी चलाते हुए आपसे बात करूं, तो मैं वाकई आपको पसंद करती हूं। क्योंकि वो मेरा म्यूजिक सुनने का समय है।' नताशा ने आखिर किसके लिए ये पोस्ट लिखा और वह शख्स कौन है ये तो वही अच्छे से जानती होंगी। लेकिन इसके बाद एक बार उनकी डेटिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई।
इस पोस्ट के बाद नताशा ने अगली स्टोरी शेयर की थी। जिसमें वह कार चलाते हुए गाना सुन रही थीं। साथ ही वह उस गाने को खूब एंजॉय भी कर रही हैं। अब फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट से काफी कंफ्यूज हो गए हैं। वह जानना चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या के बाद किस शख्स की उनकी जिंदगी में एंट्री हुई है।
बता दें कि, हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने कुछ समय पहले अपने तलाक का ऐलान किया था। जिसके बाद एक्ट्रेस को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। यहां तक कि लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर तक का भी टैग दिया। खैर अब दोनों तलाक के बाद अपने बेटे की परवरिश साथ कर रहे हैं। हार्दिक अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लाडले बेटे के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Hardik-Natasha: हार्दिक से तलाक की अफवाह के बीच नताशा ने बेटे के साथ छोड़ा घर, शेयर की ये तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications