Hardik-Natasha: हार्दिक से तलाक की अफवाह के बीच नताशा ने बेटे के साथ छोड़ा घर, शेयर की ये तस्वीर
Hardik-Natasha: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच नताशा अपने बेटे के साथ मुंबई से बाहर चली गई हैं।
नताशा ने अपना बैग पैक किया और वह मुंबई से बाहर चली गईं। नताशा और उनके बेटे की तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमे देखा जा सकता है कि नताशा अपने बेटे के साथ बाहर जा रही हैं। नताशा ने खुद भी इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें साझा की हैं।

नताशा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमे उन्होंने अपने सूटकेश के अंदर क्या है दिखाया है। सूटकेस में नताशा के कपड़े हैं। इस तस्वीर के साथ आंखों में आंसू, हवाई जहाज, घर और रेड हार्ड का इमोजी शेयर किया है।
रिपोर्ट की मानें तो नताशा अपने बेटे के साथ सर्बिया जा रही हैं। नताशा ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमे उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की फोटो साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं साझा किया है, हालांकि रेड हार्ट का इमोजी जरूर शेयर किया है।
बेटे संग एयरपोर्ट पर नजर आईं नताशा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि नताशा अपने बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर हैं। इस दौरान नताशा ने सफेद रंग का टॉप पहन रखा और काले रंग की पैंट पहन रखी है। इसके अलावा उनके हाथ में एक बीज कलर का बैग है। नताशा के बेटे आगस्त्या ने सफेद रंग की टी शर्ट और बीज कलर की पैंट पहन रखी है।
गौर करने वाली बात है कि नताशा और हार्दिक के बीच तलाक की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। दोनों के बीच यह अफवाह उस वक्त सामने आई जब रेडिट का एक पोस्ट वायरल हुा। हालांकि दोनों ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विश्वकप की जीत के बाद नताशा ने नहीं दी बधाई
सोशल मीडिया पर एक तबका यह कह रहा है कि टी20 विश्वकप में जीत के बाद नताशा और हार्दिक के रास्ते अलग हो गए हैं। नताशा ने हार्दिक की या फिर टीम इंडिया की कोई भी तस्वीर वर्ल्ड कप में जीत के बाद शेयर नहीं की है। लेकिन उन्होंने कई अलग-अलग पोस्ट शेयर की, जिसके बाद अटकलों का बाजार और गर्म हो गया।
2020 में की थी शादी
बता दें कि नताशा को हार्दिक ने दुबई में 2020 में प्रपोज किया था, जिसके बाद लॉकडाउन में दोनों की शादी हो गई। नताशा ने 31 मई 2020 को हार्दिक से शादी की थी। दोनों का एक बेटा इसी वर्ष 30 जुलाई को हुआ था, जिसका नाम आगस्त्या है। दोनों ने पिछले वर्ष ही उदयपुर में ईसाई और हिंदू धर्म के रिवाज से फिर से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications