हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद मुंबई लौटीं नताशा, क्यों एक्ट्रेस को करनी पड़ी वापसी? शेयर की तस्वीर

Natasa Stankovic Return Mumbai: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक संग जुलाई 2024 में तलाक का ऐलान किया था। इसके बाद एक्ट्रेस अपने बेटे अगस्त्य के साथ अपने घर सर्बिया चली गई थीं। लेकिन डेढ़ महीने बेटे के साथ मुंबई लौट आई हैं।

नताशा ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर खुद जानकारी दी है। इसमें वह कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही हैं। सेल्फी क्लिक करते समय नताशा की स्माइल देख लग रहा है कि वह काफी खुश हैं। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'हैलो मुंबई'। हालांकि नताशा अपने बेटे के साथ नजर नहीं आई।

Natasa Stankovic

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा के मुंबई लौटने वाला पोस्ट जैसे ही फैंस ने देखा तो वह काफी एक्साइटेड हो गए। नताशा का यूं अचानक मुंबई लौटना फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है, क्योंकि नताशा फोटोज में बेटे के साथ नजर नहीं आ रही हैं तो ऐसे में वह वापसी भी कर सकती हैं।

अब जब नताशा मुंबई वापस आ गई हैं, तो सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई। फैंस का मानना है कि नताशा और हार्दिक एक बार फिर अपने रिश्ते में वापस लौट आएंगे। खैर नताशा की वापसी के बाद हार्दिक का कैसा रिएक्शन होगा ये देखने वाली बात होगी। बता दें कि, हार्दिक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं और आगामी मैचों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

मुंबई लौटने का मतलब यह भी है कि वे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकेंगी। नताशा और हार्दिक दोनों के परिवार एक-दूसरे से बहुत जुड़े हुए हैं, जिनके साथ वे अक्सर समय बिताते हैं, जब वे यात्रा नहीं कर रहे होते हैं।

बता दें कि, नताशा और हार्दिक पांड्या के तलाक के बाद फैंस ने एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर का टैग दिया था। वहीं दूसरी तरफ हार्दिक ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ नजर आए। जिसके बाद दोनों की डेटिंग अफवाह फैल गई। दोनों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि हार्दिक और जैस्मिन की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya को फिर हुआ प्यार! नताशा से तलाक के बाद हुस्न की इस अप्सरा को कर रहे हैं डेट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+