बाहुबली फेम एक्टर के बेटे ने कोमा से निकलते ही लिया था थलापति विजय का नाम, याद्दाश्त लाने में की थी मदद

Thalapathy Vijay: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की भले ही एक्टिंग छोड़ राजनीति में एट्री लेने जा रहे हैं। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी कम नहीं है। साउथ के साथ-साथ नॉर्थ इंडिया में भी उन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में उनसे जुड़ी हुई एक और घटना सामने आई है। दरअसल, बाहुबली फेम नासर ने थलापति विजय का एक किस्सा शेयर किया है।

एक पॉडकास्ट में बात करते हुए नासर ने अपने बेटे नूरुल हसन फैजल बारे में बात की है। इसमें उन्होंने थलापति विजय से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि बेटा नूरुल भी विजय का बड़ा फैन है। जब वो कोमा से बाहर आया तो उसने सबसे पहले थलापति विजय का नाम लिया था। क्या है पूरी घटना पढ़िए ये रिपोर्ट।

Thalapathy Vijay

नासर ने बात करते हुए बताय कि बेटा 14 दिन तक बेहोश था, वो कोमा में था। उसके इलाज के लिए हम उसे सिंगापुर ले गए थे। जब वो 14 दिन बाद होश में आया तो उसने मां या पापा नहीं बोला। उसने विजय का नाम लिया। इस नाम का उसका दोस्त है तो हमें लगा चलो उसकी याद्दाश्त ठीक हो गई है। लेकिन जब विजय उसका दोस्त मिलने आया तो उसने पहचानने से इंकार कर दिया। वो बस उसे देख रहा था। उससे बात नहीं कर रहा था। लेकिन मेरी पत्नी को साइकलॉजिस्ट थी, वो समझ गई कि नूरुल किस विजय की बात कर रहा है। इसके बाद उन्हें विजय की फोटो दिखाई गई, तो वो खुश हो गया।

इस बात की जानकारी जब विजय को मिली तो उन्होंने मेरे बेटे से मिलने की इच्छा जताई। वो जिद पर टिके रहे और बेटे से एक नहीं बल्कि कई बार मिले। वो उसके साथ यूकेले बजाते, जो उन्होंने ही गिफ्ट किया था। साथ वो नूरुल के साथ समय बिताते। मेरे बेटे के जीवन में विजय की बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। बता दें, थलापति विजय की GOAT रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+