बहन आलिया पर हत्या के आरोप के बाद नरगिस फाखरी ने शेयर की ऐसी पोस्ट, लिखी ये बड़ी बात

Nargis Fakhri Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी और उनकी बहन आलिया इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स के मर्डर का आरोप लगा है।

नरगिस फाखरी ने शेयर किया पोस्ट
वहीं नरगिस फाखरी ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन उन्होंने इस घटना के बाद अपनी पहली पोस्ट शेयर की है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल नरगिस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' स्टार्स के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

Nargis Fakhri Instagram Post

नरगिस ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की फोटो
नरगिस फाखरी की इस फोटो में उनके साथ सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडीज मस्ती करती हुईं दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ नरगिस फाखरी ने कैप्शन में लिखा है- हम आपके लिए आ रहे हैं। नरगिस फाखरी की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

'हाउसफुल 5' के मेकर्स ने शेयर की थी स्टार कास्ट की फोटो
इससे पहले 'हाउसफुल 5' के मेकर्स ने पूरी स्टार कास्ट के साथ एक ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। आपको बता दें कि इस अपकमिंग फिल्म में नरगिस फाखरी के अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, फरदीन खान, रवीना टंडन, सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं।

6 जून 2025 को रिलीज होगी फिल्म
'हाउसफुल 5' के डायरेक्टर तरुण मनसुखानी हैं और इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और एक फीमेल फ्रेंड की हत्या का आरोप लगा है। हालांकि नरगिस और आलिया की मां ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है।

नरगिस फाखरी 20 साल से अपनी बहन से नहीं मिली
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया है कि नरगिस फाखरी 20 साल से अपनी बहन के कॉन्टेक्ट में नहीं हैं। एक्ट्रेस को हर किसी की तरह न्यूज के जरिये ही इस घटना के बारे में पता चला है। जानकारी के अनुसार आलिया को अभी तक जमानत नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+