जानिए कौन हैं टोनी बेग? बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल ने जिनसे रचाई शादी, कश्मीर से है खास कनेक्शन
Nargis Fakhri Marriage: बॉलीवुड की रॉकस्टार गर्ल नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) मिस से मिसेज बन गई हैं। नरगिस फाखरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग (Tony Beig) से गुप-चुप शादी रचा ली है। नरगिस फाखरी-टोनी बेग की सीक्रेट वेडिंग लॉस एंजिल्स में हुई, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए।
हालांकि, इस खबर की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें एक केक है जिस पर 'हैप्पी मैरिज' और जोड़े के नाम के पहले अक्षर लिखे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 45 वर्षीय एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अपने बॉयफ्रेंड टोनी बेग से पिछले वीकेंड शादी रचाई है।

अब यह जोड़ा स्विट्जरलैंड (Switzerland) में अपना हनीमून को एंजॉय कर रहा है। हालांकि, कपल ने समारोह के दौरान किसी भी तरह की कोई तस्वीर ना ले इसका पूरा ध्यान रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरगिस फाखरी और टोनी बेग का वेडिंग फंक्शन कैलिफोर्निया के एक महंगे होटल में हुआ था। आइए चलिए जानते हैं कौन हैं टोनी बेग नरगिस फाखरी के पति?
नरगिस फाखरी के हसबैंड टोनी बेग कौन हैं? (tony beig kon hai)
कश्मीर में जन्में नरगिस फाखरी के हसबैंड टोनी बेग एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन और इनवेस्टर हैं। टोनी बेग डियोज़ ग्रुप (Dioz Group) के चेयरमैन हैं और कई कंपनियों का ऑपरेट करते हैं। इतना ही नहीं, टोनी ने मेलबर्न में विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से एमबीए किया है। पढ़ाई पूरी करने के बाद टोनी ने साल 2006 में खुद का बिजनेस शुरू किया था।
टीवी प्रोड्यूसर हैं टोनी बेग के भाई
खबर के मुताबिक, टोनी बेग के भाई जॉनी बैग एक टीवी प्रोड्यूसर हैं। वहीं, टोनी के पिता शकील अहमद बैग एक मशहूर राजनेता हैं और जम्मू-कश्मीर के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल के पद पर रह चुके हैं। बता दें कि टोनी बेग और नरगिस फाखरी पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर कबूल नहीं किया था।
शादी की नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
शादी के बाद कपल अपना हनीमून को एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, नरगिस या टोनी की ओर से अभी तक इस शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, अब टोनी बेग ने अपनी शादी के बाद की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। टोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे बाद में नरगिस ने फिर से शेयर किया। फोटो में कपल स्विट्जरलैंड में आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अमेरिका की रहने वाली है नरगिस फाखरी
45 वर्षीय एक्ट्रेस नरगिस फाखरी मूल रूप से अमेरिका की रहने वाली हैं और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2011 में फिल्म 'रॉकस्टार' से की थी। इस फिल्म में नरगिस रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात दमदार पहचान बनाने वाले नरगिस ने इसके अलावा कई और फिल्मों में काम किया, जिनमें मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो, आजहर और ढिशूम जैसी फिल्में शामिल हैं। नरगिस ने हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
उदय चोपड़ा के संग जुड़ा था नाम
नरगिस फाखरी का नाम कुछ समय पहले उदय चोपड़ा संग जोड़ा जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने साल 2013 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। पांच साल तक डेट करने के बाद, दोनों ने 2017 में ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि, एक इंटरव्यू में उदय के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए नरगिस ने कहा था, 'उदय और मैंने 5 साल तक डेट किया और वह भारत में मुझे मिले सबसे खूबसूरत इंसान थे।'
ये भी पढ़ें: बहन आलिया पर हत्या के आरोप के बाद नरगिस फाखरी ने शेयर की ऐसी पोस्ट, लिखी ये बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications