नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंडा 2' की रिलीज पर लगी रोक, क्या हुआ फिल्म के साथ? मेकर्स ने दिया शॉकिंग बयान
Balakrishna Akhanda 2 Release Date: तेलुगू सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अखंडा 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा था। ये फिल्म आज यानी 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन रिलीज से कुछ ही घंटे पहले अचानक इसको रोक दिया गया।
फिल्म 'अखंडा 2' की रिलीज को रोक दिया गया
सिर्फ इतना ही नहीं भारत में होने वाले इस फिल्म के पेड प्रीमियर भी अचानक रद्द कर दिए गए जिससे दर्शक हैरान हो गए हैं। गत 4 दिसंबर 2025 (गुरुवार) शाम फिल्म के प्रोडक्शन हाउस 14 रील्स प्लस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया है कि तकनीकी और अन्य महत्वपूर्ण कारणों के चलते पेड प्रीमियर शो रद्द करने पड़ रहे हैं।

मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी ऐसी सफाई
-फिल्म मेकर्स ने पोस्ट में लिखा है- भारी मन से आपको सूचित करना पड़ रहा है कि 'अखंडा 2' मूवी तय तारीख पर रिलीज नहीं हो पाएगी। हमें पता है कि इससे दर्शकों को कितनी निराशा होगी। हम स्थिति को जल्द सुलझाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं। जल्द ही आपको पॉजिटिव अपडेट देंगे।
-जानकारी के अनुसार फिल्म की देरी की असली वजह एक कानूनी विवाद है। मद्रास हाईकोर्ट ने इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड की याचिका पर 'अखंडा 2' की रिलीज पर रोक लगा दी है।
कानूनी विवाद में फंसी हुई है 'अखंडा 2'
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये मामला पहले से लंबित एक मध्यस्थता आदेश से जुड़ा है जिसमें इरोस के पक्ष में लगभग 28 करोड़ रुपये का मुआवजा (14 फिसदी ब्याज सहित) तय हुआ था। अदालत ने साफ निर्देश दिया है कि जब तक ये राशि चुकाई नहीं जाती, फिल्म को न थिएटर में रिलीज किया जा सकता है, न ओटीटी पर और न ही टीवी प्रीमियर किया जा सकता है।
-इरोस का ये भी दावा है कि 14 रील्स प्लस, 14 रील्स एंटरटेनमेंट का ही विस्तार है और फिल्म को रिलीज करने से पहले इन फाइनेंशियल देनदारियों का निपटारा होना जरूरी है ताकि प्रमोटर कर्ज चुकाए बिना मुनाफा न कमा सकें।
फिल्म की स्टारकास्ट और एक्टिंग
-फिल्म 'अखंडा 2' एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा मूवी है जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण और संयुक्ता मेनन लीड रोल में हैं। इसके अलावा आधी पिनिसेट्टी और हर्षाली मल्होत्रा भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मास कॉमर्शियल फिल्मों के विशेषज्ञ बोयापति श्रीनु ने किया है। वहीं फिल्म का म्यूजिक थमन एस ने दिया है।
-फिल्म 'अखंडा' का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था जिसमें नंदमुरी बालकृष्ण की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और थमन के हाई-वोल्टेज बैकग्राउंड स्कोर ने फैंस को दीवाना बना दिया था।
-नंदमुरी बालकृष्ण को आखिरी बार फिल्म 'डाकू महाराज' में देखा गया था जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलाथा। अब सभी की निगाहें फिल्म 'अखंडा 2' पर टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications