'परिंदा' की शूटिंग के वक्त नाना पाटेकर का जला था पूरा शरीर, पलकों में लगी आग, फिर ऐसे बची जान
Nana Patekar Parinda: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर की गिनती सफल अभिनेताओं में होती है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा एक्टर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर न फिल्म परिंदा से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
नाना पाटेकर ने हाल ही में लल्लन टॉप को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म परिंदा की शूटिंग के दौरान वह जल गए थे। जिसकी वजह से एक्टर की बाल-बाल जान बची। एक्टर ने बताया कि इस हादसे के बाद करीब एक साल तक उन्हें फिल्में नहीं मिली थी।

दरअसल, फिल्म परिंदा में एक क्लाइमेक्स सीन था जिसमें एक्टर को जलते हुए दिखाया गया था। उस वक्त सेट पर असली में आग लगाई गई थी और इस सीन को शूट करने में नाना पाटेकर सच में जल गए थे। यहां तक कि उनकी सारी स्किन भी छिल गई थी। इस शूट के बाद एक्टर 60 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।
नाना पाटेकर ने कहा कि, 'ये कोई जोखिम नहीं था जो मैंने उठाया बल्कि ये एक दुर्घटना थी। जलने में आपको महज 5 सेकंड लगते हैं लेकिन मैंने जो कुछ भी बताया वो सबकुछ जल गया था। पहले टेक में तीन बाल्टी डाली, दूसरे टेक में 14 बाल्टी डाली लेकिन आग थमने का नाम नहीं ले रही थी। विनोद मुझे जलाना नहीं चाहते थे ये बस हो गया।'
नाना पाटेकर ने आगे कहा कि, 'मेरी पूरी स्किन निकल रही थी. दाढ़ी, मूछों, आइब्रो और पलकें सब जल गए थे, कुछ नहीं बचा था। 6 महीने तक मैं रेस्ट पर था। मैं छह महीने तक ऐसे ही था। वो बहुत बड़ा एक्सीडेंट था। सबकुछ जल गया था।' नाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बाद फिल्म 'द वैक्सीन वार' मे देखा गया था। अब जल्द ही वह अपनी अगली फिल्म जर्नी में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications