'नागार्जुन ने मुझे 15 बार थप्पड़ मारा था', बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला बयान, खुला ऐसा राज
Isha Koppikar: बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर को भले ही इंडस्ट्री में खास मुकाम न मिल पाया हो, लेकिन एक्टिंग के प्रति उनका समर्पण आज भी मिसाल है।
ईशा कोप्पिकर की तेलुगू फिल्म 'चंद्रलेखा'
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशा कोप्पिकर ने अपने करियर के शुरुआती दौर की एक ऐसी घटना का जिक्र किया है जिसने सबको चौंका दिया है। साल 1998 में ईशा कोप्पिकर ने साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ तेलुगू फिल्म 'चंद्रलेखा' में काम किया था।

ईशा कोप्पिकर और नागार्जुन का सीन
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ईशा कोप्पिकर और नागार्जुन ने एक ऐसा सीन शूट किया था जिसने सबको हैरान कर दिया था। वहीं अब इस सीन को लेकर ईशा कोप्पिकर ने जो बात शेयर की है वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
'नागार्जुन ने मुझे 15 बार थप्पड़ मारा था'
-हिंदी रश से बात करते हुए ईशा कोप्पिकर ने बताया- उस वक्त मैं एक्टिंग में नई थी और एक डेडिकेटेड कलाकार के रूप में किरदार में पूरी तरह उतरना चाहती थी। एक सीन में मुझे नागार्जुन से थप्पड़ खाना था। मैंने उनसे खुद कहा कि मुझे रियल फील चाहिए, इसलिए आप मुझे सच में थप्पड़ मारिए। पहले वो हिचकिचाए लेकिन फिर उन्होंने हल्के से थप्पड़ मारा।
-ईशा कोप्पिकर ने बताया कि वह सीन ठीक से शूट नहीं हो पा रहा था क्योंकि उनके चेहरे के भावों में उतनी तीव्रता नहीं आ रही थी। डायरेक्टर बार-बार टेक ले रहे थे ताकि जरूरी इमोशन कैमरे में कैद हो सके। ऐसे में ईशा कोप्पिकर को नागार्जुन से करीब 14 से 15 बार थप्पड़ खाना पड़ा था।
'नागार्जुन ने परेशान होकर मुझसे सॉरी कहा था'
-ईशा कोप्पिकर ने कहा- हर टेक के साथ मेरी कोशिश थी कि गुस्सा और दर्द दोनों सही तरीके से दिखे, लेकिन परफेक्शन पाने में काफी समय लग गया था। लगातार थप्पड़ों की वजह से मेरे चेहरे पर लाल निशान भी पड़ गए थे। शूटिंग खत्म होते-होते मुझे दर्द का एहसास हो रहा था।
-ईशा कोप्पिकर ने आगे कहा- नागार्जुन ने परेशान होकर मुझसे सॉरी कहा था लेकिन मैंने उनसे कहा था कि आपने कुछ गलत नहीं किया, ये तो मेरी ही मर्जी थी।
-आपको बता दें कि ईशा कोप्पिकर ने 'कृष्णा कॉटेज' से लेकर 'पिंजर', 'क्या कूल हैं हम', 'डॉन' जैसी बेहतरीन हिंदी फिल्मों में काम किया है। ईशा कोप्पिकर को आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म 'अयलान' में देखा गया था।











Click it and Unblock the Notifications