'तलाक के बाद वो टूट गया था' सामंथा से अलग होने के बाद डिप्रेशन में थे नागा चैतन्य, नागार्जुन ने किए खुलासे
Nagarjuna: एक वक्त था जब नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु सबसे चर्चित कपल में से एक हुआ करते थे। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन ये उनके लिए इतना आसान नहीं था। एक पुराने इंटरव्यू में नागार्जुन ने बताया था कि सामंथा से शादी टूटने के बाद नागा चैतन्य काफी बुरे दौर से गुजरे थे।
टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में नागार्जुन ने चैतन्य के फिर से प्यार में पड़ने के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका बेटा अब खुश है। उन्होंने बताया कि चैतन्य और परिवार के लिए समंथा से अलग होना आसान नहीं था। इस तलाक के कारण नागा चैतन्य डिप्रेशन में आ गए थे, और जबकि वह अपनी भावनाओं को किसी से नहीं बताते थे।

नागार्जुन ने कहा, "चैतन्य फिर से खुश है। वह बहुत खुश है, और मैं भी खुश हूं! चैतन्य और परिवार के लिए यह समय आसान नहीं था। सामंथा से अलगाव ने उसे बहुत दुखी किया था। मेरा बेटा अपनी भावनाओं को किसी से नहीं दिखाता, लेकिन मुझे पता था कि वह खुश नहीं था।"
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita: नागा-शोभिता की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, मंडप पर बैठे नजर आया कपल
जब नागार्जुन से समंथा के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "वह जैसा था, वैसा ही रहेगा। जो कुछ भी एक कपल के बीच होता है, वह अलग मामला है।" नागा चैतन्य और समंथा के फैंस आज भी यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि उनके शादी में क्या गलत हुआ। चैतन्य ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान के साथ अपनी-अपनी ज़िंदगी में मूव ऑन कर लिया है।
नागा चैतन्य ने हाल में अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा, "यह उस शादी में शामिल हर किसी के भले के लिए था... जो भी फैसला लिया गया था, वह बहुत सोच-समझ कर और एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान के साथ लिया गया था। मैं यह इसलिए कह रहा हूं क्योंकि यह मेरे लिए बहुत संवेदनशील मामला है। मैं एक टूटे हुए परिवार से आता हूं, मुझे पता है कि यह अनुभव कैसा होता है। मैं किसी रिश्ते को तोड़ने से पहले 1000 बार सोचूंगा क्योंकि मुझे इसके परिणाम पता हैं, यह एक आपसी निर्णय था।"
ये भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu को फिर हुआ प्यार? मिस्ट्री मैन संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! ऐसे खुला एक्ट्रेस का राज












Click it and Unblock the Notifications