सामंथा से अलग होने के बाद इस एक्ट्रेस के प्यार में नागा चैतन्य! होटल में कई बार हुए स्पॉट

हैदराबाद, 20 जून: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में शुमार नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और सामंथा रूथ प्रभु ( Samantha Ruth Prabhu) अगल हो चुके हैं। उनके तलाक की खबर उनके फैंस के लिए बहुत ही शॉकिंग थी। उनके फैंस का दिल उस वक्त टूट गया था, जब दोनों सितारों ने ऑफिशियल तौर पर पिछले साल अलग होने की घोषणा की थी, लेकिन अब नागा चैतन्य के फैंस के लिए एक नई खबर आ रही है। खबरों की मानें तो एक्टर इन दिनों एक हसीना के इश्क में पड़ चुके हैं। कौन हैं वो एक्ट्रेस जानिए...

नागा चैतन्य को मिला परफेक्ट पार्टनर!

नागा चैतन्य को मिला परफेक्ट पार्टनर!

पिछले साल अक्टूबर में नागा चैतन्य और सामंथा ने अपने-अपने रास्ते अलग कर अपनी नई लाइफ शुरू करने का अनाउंसमेंट किया था। हालांकि सामंथा को जहां अपने पार्टनर की तलाश हैं, वहीं नागा चैतन्य ने अपने लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढ लिया है। खबर है कि साउथ के सुपरस्टार इन दिनों मेड इन हेवन फेम शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं।

दोनों एक साथ बिता रहे क्वालिटी टाइम

दोनों एक साथ बिता रहे क्वालिटी टाइम

पिंकविला की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य अब शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में हैदराबाद के जुबली हिल्स में नागा ने एक आलीशान नया घर खरीदा है। यहां तक की एक्टर शोभिता को घर दिखाने के लिए भी लेकर गए थे। सूत्र के हवाले से बताया गया कि नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला एक-दूसरे की कंपनी में बहुत कंफर्ट लग रहे थे, दोनों ने नए घर में टाइम स्पेंड किया। घर घूमाने के कुछ घंटों के बाद वे एक ही कार में साथ-साथ निकले।

दोनों के बीच लव बॉन्डिंग!

दोनों के बीच लव बॉन्डिंग!

यह भी दावा किया जा रहा है कि नागा और शोभिता ने पिछले कुछ हफ्तों में एक साथ काफी वक्त बिताया है। यहां तक ​​कि उन्हें उसी होटल में भी देखा गया जहां एक्ट्रेस ठहरी थीं। ऐसे में दोनों को एकसाथ देखने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच में लव बॉन्डिंग हो रही है।

 मेजर में दिखीं शोभिता, नागा बॉलीवुड डेब्यू को तैयार

मेजर में दिखीं शोभिता, नागा बॉलीवुड डेब्यू को तैयार

वर्क फ्रंट की बात करें तो शोभिता मेड इन हेवन के दूसरे सीजन में बिजी है, हाल ही में उनको फिल्म मेजर में देखा गया था। जबकि नागा आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार है। बता दें कि सामंथा और नागा चैतन्य ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में मैरिज की थी। वहीं शादी की चौथी सालगिरह से पहले उन्होंने तलाक लेने की घोषणा कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+