सामंथा रुथ प्रभु के बाद नागा चैतन्य इस एक्ट्रेस को कर रहे डेट! फैंस ने ढूंढ निकाला ये सबूत, वायरल हुई Photos

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्या अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब से उनका मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से तलाक हुआ है तो कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला को डेट कर रहे हैं।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के बाद नागा चैतन्य शोभिता धुलिपाला के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन अब फैंस को सबूत मिल गया है कि दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। हाल ही में दोनों की एक ही लोकेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद फैंस का कहना है कि दोनों साथ में हैं।

Naga Chaitanya

दरअसल, नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह जीप पर बैठे हुए नजर आए। जीप पर बैठकर एक्टर सनसेट एंजॉट करते हुए दिखे। वहीं दूसरी तरफ शोभिता ने भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह जीप पर बैठकर सेल्फी लेती हुई नजर आईं। दोनों की तस्वीरें ये एक ही लोकेशन की है जो कि सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई है।

नागा और शोभिता की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में हैं। फैंस फोटो पर कमेंट कर सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों सच में रिलेशनशिप में हैं। हालांकि नागा और शोभिता ने अब तक इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे को फॉलो करते हैं।

बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली थी। लेकिन लव मैरिज होने के बावजूद भी ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया। ये खबर सामने आने के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा था। बता दें कि, नागा से अलग होने के बाद सामंथा ने कुछ समय से ही फिल्मों से दूरी बना ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+