Naga Chaitanya ने सामंथा से खत्म कर लिये सारे रिश्ते? शोभिता संग शादी से पहले उठाया ये बड़ा कदम
Naga chaitanya breaks all relation with Samantha: नागा चैतन्य बीते कई दिनों से शोभिता धुलिपाला संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शोभिता ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि वे शादी की रस्मों की हैं। अब एक बार फिर नागा चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस को हैरान करके रख दिया है।
दरअसल नागा ने जब शोभिता संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल भी किया था, तब भी उनकी एक्स वाइफ सामंथा संग उनकी कुछ तस्वीरें उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर मौजूद थीं। ऐसे में फैंस ने कई बार इस बात पर जोर दिया कि उन्हें ये तस्वीरें हटा देनी चाहिए। फैंस ने कहा कि नागा को ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम से हटानी चाहिए। ऐसे में एक्टर ने फैंस की बातों को मानकर ऐसा ही कुछ किया है।

बताते चलें कि नागा और शोभिता धूलिपाला की शादी से पहले की रस्में 21 अक्टूबर से ही शुरू हो चुकी हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले ही नागा ने शोभिता संग जितनी भी यादें हैं, सबको मिटा दिया है। नागा ने अपनी सारी यादें सोशल मीडिया से साफ कर दी हैं। जिससे ये बात दिखती है कि नागा अब अपने अतीत को पीछे छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।
बताते चलें कि साल 2017 में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने शादी की थी। कपल ने तकरीबन 2 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद शादी की। हालांकि ये शादी ज्यादा चल नहीं सकी और कपल ने फिर तलाक की घोषणा की।
बताते चलें कि नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई थीं, जिसे देखने के बाद फैंस ने दोनों पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े किये थे। सामंथा के फैंस ने भी शोभिता पर उंगली उठाई थी। हालांकि, जो भी हो मगर अब कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है और लोग उन्हें ढेरों बधाईयां भी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications