ये थी सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक की चौंकाने वाली वजह? सेक्स सीन से नाराज था परिवार
नई दिल्ली, 17 दिसंबर: तमिल सिनेमा की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के बाद से एक्टर नागा चैतन्य इस मामले पर चुप्पी बनाए हुए हैं। सामंथा ने जहां कई मौकों पर अपने तलाक को लेकर खुलकर बात की, वहीं चैतन्य ने सार्वजनिक रूप से चुप रहने का विकल्प चुना। हर कोई सिर्फ यही जानना चाहता था कि आखिर वो कौन सी वजह रही जिसने दोनों को अलग कर दिया। लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि नागा, सामंथा के बोल्ड रोल्स करने से नाखुश थे।

एक्ट्रेस का बोल्ड सीन देखकर शॉक्ड हो गई थी नागा की फैमली
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक नागा चैतन्य के साथ-साथ उनके पैरेंट्स भी नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाएं या आइटम नंबर करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और उनका परिवार द फैमिली मैन 2 में एक्ट्रेस का बोल्ड सीन देखकर भी शॉक्ड हो गए थे। वह इस सीन को देखकर काफी निराश हुए थे। यहीं नहीं नागा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसे लोग तलाक की वजह से जोड़कर देख रहे हैं। नागा को जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उनके एक इंटरव्यू का हिस्सा है।

वायरल वीडियो से लग रहे हैं कयास
इस इंटरव्यू में नागा कहते दिखते हैं कि अगर किसी बात से मेरे परिवार को दुख पहुंचता है तो वो उसे बर्दाश्त नहीं करेंगें। नागा कहते हैं कि मैं किसी भी तरह के रोल करने को तैयार हूं लेकिन अगर मुझे लगता है कि किसी बात से मेरे परिवार पर असर पड़ेगा तो मैं वो लाइन क्रॉस नहीं करुंगा। जब उनसे एक अन्य सवाल किया गया कि कैसे रोल और फैमिली दोनों अलग है? इस पर नागा फिर कहते हैं कि कुछ भी ऐसा जो उन्हें अच्छा ना लगे। बस वहीं मेरी लाइन हैं। इसके अलावा मैं हर तरह के रोल के लिए ओपन हूं।

2017 में सामंथा ने की थी नागा से शादी
अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग सामंथा और नागा के तलाक से जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि सामंथा का हाल ही में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज से आइटम सॉन्ग रिलीज हुआ है। इस गाने में सामंथा के बोल्ड डांस मूव्स दिखने को मिल रहे हैं। सामंथा ने अपने करियर में पहली बार आइटम सॉन्ग किया है। सामंथा और नागा की शादी साल 2017 में बड़ी धूमधाम के साथ हुई हैं। दोनों ने दक्षिण भारतीय और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications