'मैंने टू टाइमिंग की है' नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु को दिया धोखा? एक्टर ने खुलेआम कबूला सच
Naga Chaitanya On Two Timing: साउथ एक्टर नागा चैतन्य अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के तीन साल बाद एक्टर ने अब अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली।
सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस नागा को 'चीटर' का टैग दिया जा रहा है। फैंस का मानना है कि उन्होंने सामंथा रुथ प्रभु को धोखा दिया है। हालांकि एक बार खुद नागा ने रिलेशनशिप में 'टू टाइमिंग' की बात कबूल की थी।

दरअसल, साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म शैलजा रेड्डी अल्लुडु के प्रमोशन के दौरान नागा चैतन्य से जब पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी टू टाइमिंग की है? इसके जवाब में एक्टर ने 'हां' का प्लेकार्ड उठाया और कहा, 'हर किसी को लाइफ में सभी चीज का एक्सपीरियंस करना चाहिए। तभी आप बड़े होते हैं और आपको पता चलता है, ठीक है, मुझे सारे अनुभव मिल गए हैं, अब सेटल होने का समय आ गया है।'
नागा चैतन्य के इस बयान से फैंस काफी हैरान हैं। हालांकि ये वीडियो तब का है जब एक्टर की सामंथा रुथ प्रभु से शादी हो चुकी थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नागा ने सामंथा को सच में धोखा दिया है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
बता दें कि, नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में शादी कर ली थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और साल 2021 में कपल अलग हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो, सामंथा से तलाक के कुछ समय बाद उनकी मुलाकात शोभिता धुलिपाला से हुई और फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि अब दोनों ने सगाई कर ली और जल्द ही कपल शादी का ऐलान कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Naga-Sobhita Engagement: नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला की हो गई सगाई, सामने आई पहली तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications