सोनाली की मौत पर गहराया रहस्य, भाई ने कहा- 'इन दो लोगों पर हत्या का शक, AIIMS में हो पोस्टमार्टम'
सोनाली की मौत पर गहराया रहस्य, भाई ने कहा- 'इन दो लोगों पर हत्या का शक, AIIMS में हो पोस्टमार्टम'
नई दिल्ली, 24 अगस्त: टिक टॉक वीडियो से स्टार बनी सोनाली फोगट की अचानक मौत से उनके फैंस का करारा झटका लगा है। बिग बॉस 14 फेम अभिनेत्री और भाजपा नेता का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पहले जहां फोगाट की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत बताई जा रही थी वहीं एक्ट्रेस के भाई के आरोप के बाद उनकी मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। इसकी वजह है कि सोनाली के भाई ने दो लोगों पर हत्या करने का शक जताया है।

भाई को है 'इन दो लोगों पर हत्या का शक
बता दें सोनाली फोगाट अपने कुछ स्टाफ सदस्यों के साथ 22 अगस्त को गोवा गई थी। वह उस रात पार्टी करने के लिए निकली थी और अगले दिन घर वापस आ गई। घंटों बाद, उसे एक अस्पताल में उन्हें ट्रांसफर किया गया जहां मौत हो गई। एक्ट्रेस की मौत के बाद सोनाली के भतीजे विकास ने बुधवार को फोगाट के पीए सुधीर सांगवान को जिम्मेदार ठहराया था वहीं फोगाट के भाई ने भी फेसबुक पर लाइव जाकर शिकायत की कि परिवार की कोई नहीं सुन रहा है। इसके साथ ही फोगाट की हत्या का होने को शक जताया है।

सीबीआई जांच करने की मांग
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू फोगाट ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की सुनियोजित हत्या की गई है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि सोनाली फोगाट के पीए समेत दो लोगों पर मुझे संदेश है। इसलिए मैं पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की मांग करता हूं।सोनाली ये वादा अब अधूरा रह गया......अली गोनी ने दुखी होकर शेयर किया रुला देने वाला भावुक वीडियो

AIIMS में हो पोस्टमार्टम
इसके साथ ही सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने कहा मैंने अंजुना पीएस, गोवा में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की है। यह पूर्व नियोजित हत्या थी। उन्होंने साथ ही ये कहा कि हम यहां गोवा में किए गए पोस्टमॉर्टम से संतुष्ट नहीं हैं। हम चाहते हैं कि दोबारा दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम किया जाए।

भाई के अलावा सोनाली के भतीजे ने किया ये भी खुलासा
सोनाली फोगट के भाई ने बुधवार को इससे पहले फेसबुक पर लाइव कहा था कि कोई हमारी बात नहीं सुन रहा है। उन्होंने गोवा पुलिस स्टेशन के सामने फेसबुक लाइव किया। वहीं सोनाली फोगट के फार्महाउस से एक कंप्यूटर और लैपटॉप गायब है। इससे पहले सोनाली फोगाट के भतीजे मोहिंदर फोगाट ने दावा किया है कि सोनाली फोगाट के चेहरे पर मौत के बाद सूजन थी। उनके चेहरे पर एक तरफ स्ट्रेच मार्क्स भी थे।












Click it and Unblock the Notifications