आमिर खान के बाद इस फिल्‍मी हस्‍ती ने शादी के 10 साल बाद पत्‍नी को दिया तलाक

आमिर खान के बाद इस फिल्‍मी हस्‍ती ने शादी के 10 साल बाद पत्‍नी को दिया तलाक

नई दिल्‍ली, 29 दिसंबर। 2021 में फिल्‍मी हस्तियों के लिए बड़ा ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार आमिर खान के अलावा कई अन्‍य महशूर हस्तियों ने अपनी सालों पुरानी रिलेशन को ब्रेक करते हुए पत्‍नी को तलाक दे दिया। वहीं अब संगीतकार डी इम्मान ने भी अपनी पत्‍नी मोनिका रिचर्ड से तलाक का खुलासा किया है। बुधवार संगीतकार डी इम्‍मान ने ट्वीटर पर ये पोस्‍ट लिखी और अपने फैंस को ये हार्टब्रेकिंग न्‍यूज देते हुए बताया कि उन्‍होंने उन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेने का निर्णय लिया है।

डी इम्मान ने लिखी ये पोस्‍ट

डी इम्मान ने लिखी ये पोस्‍ट

डी इम्मान ने अपने सभी प्रशंसकों और मीडिया वालों से अनुरोध किया है कि उनके इस निजी जीवन को लेकर गोपनियता बनाए रखने और इस फैसले पर आगे बढ़ने में मदद करें। इमाम ने लिखा मेरे सभी शुभचिंतक और फिल्म प्रेमी हमेशा साथ रहे हैं। मैं इसके लिए सचमुच आभारी हूं। जैसा कि जीवन हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाता है, मोनिका रिचर्ड और मैंने नवंबर 2020 तक आपसी सहमति से कानूनी रूप से तलाक ले लिया है और हम अब पति-पत्नी नहीं हैं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों, संगीत प्रेमियों और मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे हमें इस मुद्दे पर हमारी सीक्रेसी को बनाए रखने दें और इस फैसले पर जीवन में आगे बढ़ने में मदद करें।

100 से अधिक फिल्में कम्‍पोज की है

100 से अधिक फिल्में कम्‍पोज की है

इम्मान दक्षिण भारतीय भाषाओं में 100 से अधिक फिल्में कम्‍पोज की है। उन्‍होंने 2002 की तमिल फिल्म, थमिज़न के साथ संगीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई लोकप्रिय हिट तमिल फिल्मों जैसे कुमकी, जीवा, रजनी मुरुगन, टिक टिक टिक और कड़ाई कुट्टी सिंगम में काम किया है। इथरक्कुम थुनिंधवन, कैप्टन और माई डियर बूथम समेत अन्‍य फिल्‍मों भी हैं। एक्‍टर और संगीतकार इम्‍मान की शादी को दस साल हो चुके हैं और दोनों की दो बेटियां हैं।

हाल ही में रजनीकांत के साथ इस फिल्‍म में आए थे नजर

हाल ही में रजनीकांत के साथ इस फिल्‍म में आए थे नजर

2019 में इम्मान अजित के विश्वसम में अपने काम के लिए संगीत निर्देशन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इम्मान की हाल में रिलीज फिल्‍मों में रजनीकांत-स्टारर अन्नात्थे थी। रजनीकांत की फिल्म में पहली बार साथ काम करने के बारे में बात करते उन्‍होंने कहा था कि साउन्हें कोई दबाव महसूस नहीं हुआ। उन्‍होंने कहा था ये सिर्फ एक और फिल्म है; ऐसा नहीं है कि मैं सामान्य से अधिक प्रयास करता हूं। उन्होंने आगे कहा था, "मैंने फिल्म की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए काम किया है। मुझे बहुत खुशी है जिसे मैंने अब तक केवल दूर से ही प्यार किया था उनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+