'मुझे उन लोगों ने होटल के कमरे में बुलाया था और मैं गई थी', Munjya की इस एक्ट्रेस ने झेला था ऐसा दर्द

Munjya Actress Mona Singh: टीवी के फेमस सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में मिडिल क्लास पंजाबी लड़की जसमीत वालिया उर्फ जस्सी के रोल से नजर आईं मोना सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। मोना सिंह टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है।

मोना सिंह ने खओला पहले सीरियल का राज
मोना सिंह का जन्म चंडीगढ़ के एक सिख परिवार में हुआ था। मोना सिंह को इस शो में उनके दमदार एक्टिंग और को-एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री के साथ स्ट्रॉन्ग केमिस्ट्री के लिए जाना जाता है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, उन्होंने इस सीरियल में अपने रोल को निखारने के लिए काफी मेहनत की थी। उन्हें इसके लिए बहुत सी पाबंदियों से गुजरना पड़ा था।

Mona Singh

'वैक्सिंग-थ्रेडिंग और आइब्रो करने तक की इजाजत नहीं'
मिर्ची प्लस से बात करते हुए मोना सिंह ने खुलासा किया था कि उन्हें इस दौरान वैक्सिंग-थ्रेडिंग और आइब्रो करने तक की परमिशन नहीं थी। उन्होंने कहा- मेरे चेहरे पर और ज्यादा बाल चिपका देते थे। मुझे अपने चेहरे पर ब्लीच करने की तक की इजाजत नहीं थी। उन्होंने आगे कहा- उस समय बहुत पाबंदियां थी और मैं किसी को नहीं बता सकी कि असल जिंदगी में मैं कैसी दिखती हूं या मैं कौन हूं या मेरा नाम क्या है?

'मुझे लोग किरदार के नाम से ही पहचानते थे'
मोना सिंह ने कहा- इस शो के लिए मुझे पहला अवार्ड जसमीत वालिया के रूप में मिला था और ये मुझे मोना सिंह के रूप में नहीं मिला था। मुझे समझ नहीं आता था कि जब लोग मुझे जानते हैं और मेरी ओर देखते हैं तो भी वो सबकुछ नहीं समझ पाते हैं। लेकिन जस्सी बनना एक और बड़ी उपलब्धि थी क्योंकि यह शो बहुत पॉपुलर था।

मोना सिंह झेल चुकी हैं कास्टिंग काउच का दर्द
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मोना सिंह ने बताया था- मुझे इस इंडस्ट्री में बहुत बुरे अनुभव भी हुए हैं। ऐसे कई लोग थे जिन्होंने एक बार मुझे होटल के कमरे में बुलाया और मैं वहां चली भी गई थी। वो लोग मेरे चेहरे को छोड़कर हर जगह से मुझे देख रहे थे, इससे मुझे बहुत परेशानी हो रही थी।

'इंडस्ट्री में समझौता करना पड़ता है'
मोना सिंह ने कहा था- इंडस्ट्री में समझौता करना और निर्देशक जो कहते हैं वही करना बहुत नॉर्मल बात है। ऐसा कई लोग करते हैं। आपको बता दें कि मोना सिंह ने 'जस्सी जैसी कोई नहीं' के अलावा, 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'कवच' सहित कई पॉपुलर टेलीविजन शोज में काम किया है। हाल ही में वह फिल्म मुंज्या में नजर आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+