Munawar Faruqui पर क्यों बरसाए गए अंडे? कॉमेडियन ने बताई पूरी सच्चाई, कहा- 'रेस्टोरेंट वाले ने मुझे...'

Munawar Faruqui: बिग-बॉस 17 के विनर और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें मुनव्वर पर एक रेस्टोरेंट के मालिक ने खूब सारे अंडे बरसाए। इसके बाद वह गुस्से में आ गए और अपना आपा खो बैठे।

मुनव्वर फारूकी के साथ हुई इस घटना के बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। उसके बाद रेस्टोरेंट के मालिक और 5 स्टाफ मेंबर को हिरासत में ले लिया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह की खबरें सामने आ रही है। ऐसे में अब खुद कॉमेडियन ने लाइव आकर इसकी सच्चाई बताई।

munawar faruqui

मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस को सबसे पहले ईद की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने अंडा फेंकने वाली घटना पर रिएक्ट करते हुए बताया कि उनके साथ क्या हुआ। कॉमेडियन ने कहा कि, 'दो दुकानदार थे और उनके बीच लड़ाई चल रही थी तो तुम्हारा भाई भड़क गया। ऐसे में किसी चाचा के अंडा लग गया था अपने को कौन मारेगा। मैं पूरी तरह से ठीक हूं मुझे किसी ने अंडा नहीं मारा है।'

मुनव्वर ने आगे कहा कि, 'वहां एक चाचा थे उनके अंडा लग गया था और एक ऑफिसर थे उन्हें भी लग गया था। लोगों को मुझसे जलन होने लगी है। मैं किसी को अपना कॉम्पिटिटर नहीं मानता हूं लेकिन कुछ लोग जलते हैं मुझसे। खैर आप सभी को ईद मुबारक हो मैं पूरी तरह से ठीक हूं।'

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में मुनव्वर फारूकी पर एक रेस्टोरेंट के मालिक ने अंडे से हमला कर दिया। ई- टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईद के मौके पर कॉमेडियन को एक रेस्टोरेंट वाले ने बुलाया था लेकिन वह दूसरी जगह चले गए। इसके बाद गुस्से में आकर मालिक और उनके स्टाफ ने उन पर अंडों से हमला कर दिया। जिसके बाद मुनव्वर फारूकी उन पर भड़क उठे। अब कॉमेडियन का ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+