कंगना रनौत के Lock Up में होंगे कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी, एकता कपूर ने शेयर किया प्रोमो

मुंबई। एकता कपूर का आगामी कैप्टिव रियलिटी शो लॉक अप 27 फरवरी को ऑल्ट बालाजी और एमएक्सप्लेयर पर प्रीमियर के लिए तैयार है। वहीं इस शो के दूसरे कंटेस्टेंट के नाम से भी पर्दा हट गया है। जिस शो को कंगना होस्ट करने वाली हैं उसमें दूसरे प्रतिभागी कॉमेडियन मुनव्वर फरुकी हैं। बता दें कि शो की पहली कंटेस्टेंट निशा रावल का नाम 21 फरवरी को सामने आया था। आज यानी कि 22 फरवरी को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर मुनव्वर का एक स्पेशल प्रोमो जारी किया है।

munawar faruqui in kangana show lock up ekta kapoor share promo video

एक दिन पहले निशा रावल को लॉक अप की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर पेश किया गया था। आज, 22 फरवरी, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को रियलिटी शो के दूसरे कंफर्म कंटेस्टेंट के रूप में पेश किया गया। एकता कपूर ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ लॉक अप का प्रोमो शेयर किया। कैप्शन में लिखा है, "शो हुए हैं इनके कैंसिल, क्या चलेंगे लॉक अप में इनके प्लान? #LockUpp स्ट्रीमिंग 27 फरवरी से, LIVE फ्री ऑन @altbalaji और @mxplayer (sic)।"

लॉक अप पर एक प्रतियोगी होने के बारे में बोलते हुए, मुनव्वर ने कहा, "लॉक अप अपनी तरह का एक अनूठा शो होने जा रहा है, क्योंकि मेरा मानना ​​है कि इसमें भारतीय ओटीटी इंडस्ट्री में कंटेंट देखने के अनुभव की गतिशीलता को बदलने की क्षमता है। हालांकि यह मेरे लिए एक कठिन और चुनौतीपूर्ण यात्रा होने जा रही है, मुझे खुशी है कि यह शो मुझे एक वास्तविक सेटअप में खुद को होने का मौका भी देता है। मुझे इस तरह के अनूठे रियलिटी शो की पेशकश करने के लिए एमएक्स प्लेयर ऑल्ट बालाजी के साथ जुड़कर खुशी हो रही है।"

निशा रावल एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने टीवी शो मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की में अपने अभिनय के लिए लोकप्रियता हासिल की। पिछले साल वह अपने पूर्व पति करण मेहरा के साथ वैवाहिक विवाद को लेकर चर्चा में थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+